Market Trend : कमजोर बाजार में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए लेवल बेस्ड ट्रेडिंग पर रहे फोकस, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

Market Trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23251-23347 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23419-23467/23523 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966-23067 पर और बड़ा बेस22751/22814-22889 पर है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 11:52 AM
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी में 54445 के नीचे दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे बेस-2 तक गिरावट की आशंका है। बेस-1 बचा तो शॉर्टिंग से बचें

Market Trend : US-ईरान के टकराव से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया है। लेकिन निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश जारी,निफ्टी नीचे से करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 23200 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर बैंक निफ्टी भी करीब 450 प्वाइंट रिकवर हुआ है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में नीचे से खरीदारी आई है। सेक्टोलर इंडेक्सों की बात करें तो खराब ग्लोबल सेंटीमेंट से IT में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी टूटा है। इस सेक्टर में मिडकैप शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। PERSISTENT,ओरेकल और कोफोर्ज में 2 परसेंट की कमजोरी दिख रही है। उधर HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

IT के बाद PSU बैंक और ऑटो में ज्यादा गिरावट है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी फिसले हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट स्पेस में भी कमजोरी है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और प्राइवेट बैंक में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में सवाल ये है कि बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है और कहां हो सकती है कमाई? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार और इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स(EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने अपनी राय साझा की।

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23251-23347 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23419-23467/23523 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966-23067 पर और बड़ा बेस22751/22814-22889 पर है। कल निफ्टी ने 23422 (10DEMA) का लक्ष्य छुआ। इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आई। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। क्रूड $91 पर होने के बावजूद सेंटीमेंट बिगड़ा है। AMFI के आंकड़ों ने बाजार का भरोसा कमजोर किया है। US-ईरान तनाव भी बड़ी चिंता बना है। क्रूड फिर $95-96 की ओर बढ़ रहा है।

FIIs की कैश में बिकवाली थोड़ी कम रही। FIIs के पहली बार शॉर्ट कवरिंग के संकेत दिए। अब निफ्टी के लिए 23000 का स्तर सबसे अहम है। नए निचले जोन में फिसलने का खतरा है। राहत तभी संभव है जब बेस-1 बचा रहे। क्रूड में नरमी भी जरूरी है। 23067-22966 का जोन बेहद अहम है। इसके नीचे 22889-22814 के स्तर संभव हैं। फिर 22751 तक गिरावट का खतरा है। बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए लेवल-टू-लेवल ट्रेडिंग बेहतर है। लॉन्ग और शॉर्ट दोनों में रिस्क मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55331-55523 और बड़ा रजिस्टेंस 55678-56823 पर है। इसके लिए पहला बेस 54445-54640 पर और बड़ा बेस 54183-53810-53621 पर है। बैंक निफ्टी ने कल सभी लक्ष्य स्तर हासिल किए। रजिस्टेंस-1 छूने के बाद बाजार में दबाव बढ़ा। अच्छी तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। 55000 और 50DEMA के ऊपर क्लोजिंग हुई। गिरावट के बावजूद टेक्निकल स्ट्रक्चर बरकरार है। पश्चिम एशिया तनाव और $95 का क्रूड नई चुनौती है। हालिया पॉजिटिव सेटअप को झटका लग सकता है। गैपडाउन शुरुआत की आशंका थी और ऐसा हुआ भी। बाजार बेस-1 जोन का टेस्ट कर सकता है।

बैंक निफ्टी में 54445 के नीचे दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे बेस-2 तक गिरावट की आशंका है। बेस-1 बचा तो शॉर्टिंग से बचें। बेस-1 के ऊपर बैंक निफ्टी साइडवेज रह सकता है। फिलहाल 20DEMA सबसे अहम स्तर है।

Hot Stocks : निफ्टी में 23100 का लेवल टूटा तो आएगी बड़ी गिरावट, अगले 3-4 सेशन में करनी है कमाई तो इन दो शेयरों पर रहे नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़। इनकी स्विगी फ्यूचर्स में 244 रुपए के आसपास, 248 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 235 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, ज्यूबिलेंट फूड्स के फ्यूचर्स में 430 रुपए के आसपास, 422 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 450-465 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।