Market Insight : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स अपनी शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं। निफ्टी 24200 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक,IT,मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 1% तक की बढ़त नजर आ रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1% की बढ़त है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 779.84 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 77,521.66 पर और निफ्टी 237.40 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,200.20 पर दिख रहा था।
आशीष चतुरमोहता से जानें आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हमे इंडिया विक्स में लगभग 29-30 फीसदी का जंप देखने को मिला है। इसके बावजूद भी जो एक अच्छी बात थी वह थी की रुपये की स्टेबिलिटी बरकरार रही और क्रूड भी एक साइडवेज ट्रेंड में आ गया। ऐसे में लगता है कि बाजार कहीं ना कहीं अब बहुत ही अच्छी तरह से इस पूरे माहौल के अंदर एक मजबूती दिखा रहा है। हाई बीटा स्पेस के अंदर हमें इसका असर भी देखने को मिल रहा है। स्मॉल मिड कैप की रिकवरी पिछले दो दिनों में बहुत शानदार रही है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि बाजार में जोखिम उठाने की इच्छा में काफी सुधार हुआ है। जहां तक के लीडर्स का सवाल है तो बैंकिंग और आईटी दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। बैंकिंग और फाइनेंशियल्स एनबीएफसी में बहुत ज्यादा पॉजिटिव रुझान बना हुआ है। एनबीएफसीस की बात करें तो यहा पर गोल्ड लोन,ऑटो फाइनेंशियल्स और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों में बहुत दबाव देखने को मिला था। उसके बाद अब ये स्टॉक्स काफी अच्छे वैल्यू् एशन पर मिल रहे हैं।
एनबीएफसी और सीडीएमओ स्पेस में हैं कमाई के मौके
श्रीराम फाइनेंस की बात करे तो 2.2-2.3 गुना प्राइस टू बुक पर यह स्टॉक जो 15-16% आरओई जनरेट कर रहा है। इस समय यह शेयर काफी अच्छा दिख रहा है। इसी तरह गोल्ड में भी करेक्शन आया। इसके बावजूद मणप्पुरम फाइनेंस लगातार नए हाई बना रहा है। कहीं ना कहीं बाजार बहुत अच्छी मजबूती शो कर रहा है। ऐसे में एनबीएफसी स्पेस है बहुत प्रॉमिसिंग नजर आता है।
इसके अलावा सीडीएमओ स्पेस में भी निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस स्पेस में जहां पर ग्लोबल इनोवेटर्स इंडिया के साथ टैलेंट और आईपी को लेकर बहुत कंफर्टेबल पोजीशन में आ चुके हैं वहां पर कमाई के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस नजरिए से नवीन फ्लोरीन, साईलाइफ,लॉरस लैब्स और एंथम जैसी कई कंपनियां सीडीएमओ के अंदर में काफी अच्छा काम कर रही हैं। आगे मार्केट इनको बहुत अच्छी तरह से रिवॉर्ड करता हुआ नजर आ सकता है।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में बनेगा अच्छा पैसा
अदाणी ग्रुप के शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि वे अदाणी एंटरप्राइजेज पर भी बहुत पॉजिटिव हैं। यहां पर जो डीमर्जर की जो स्टोरी बनेगी उसमें काफी अच्छी वैल्यू अनलॉकिंग होगी। इस ग्रुप के डेटा सेंटर,एयरपोर्ट्स और काफी इमर्जिंग बिजनेस अदाणी एंटरप्राइजेज के अंदर में आते हैं। डीमर्जर से इन सबके अंदर में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग होती हुई नजर आएगी। इससे अदाणी एंटरप्राइजेज को काफी फायदा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के अमेरिका में चल रहे कानूनी विवाद भी खत्म हो चुके हैं। पिछले तीन सालों में ये स्टॉक बहुत बड़े कंसोलिडेशन फेज़ में था। यह पूरा ग्रुप ही काफी प्रेशर में था। अब यह प्रेशर खत्म हो रहा है। हमें लगता है अब इन शेयरों अच्छी शॉर्ट कवरिंग देखने को नजर आ रही है। अब निवेशक अदाणी एंटरप्राइज और अदाणी पावर जैसे स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। अदाणी पावर आने वाले तीन सालों में अपनी कैपेसिटी को डबल करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में ये पूरा ग्रुप ही काफी अच्छा लग रहा है। इसमें भी अदाणी एंटरप्राइजेज,अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।