Market insight : अगले 3-4 साल में 5 गुना बढ़ सकता है BATA का शेयर, छुपा रुस्तम साबित हो सकता है कोटक बैंक

Market insight : सुशील ने कहा कि पोटेंशियल तो बारी-बारी से रोटेट होता रहता है। अब यहां से Reliance टेक ऑफ होने को तैयार है। अदाणी पोर्ट्स और अदाणी इंटरप्राइजेज ने अपनी तेज स्टार्ट कर दी है। भले ही भारती एयरटेल रूठा हुआ सा लग रहा है। यहां पर इंडस टावर लगता है 60 70 फीसदी तक बढ़ जाएगा

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
सुशील केडिया का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर में Kotak Mahindra बैंक छुपा रुस्तम साबित हो सकता है। इसमें 2400-2450 रुपए का भाव आ सकता है।

Market insight : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स के फाउंडर सुशील केड़िया ने कहा कि इस समय 150 से 200 स्टॉक्स ऐसे हैं जो अब जोरदार तेजी के लिए तैयार हैं। इस समय स्टॉक्स पर ध्यान दें। निफ्टी और बैंक निफ्टी का अपना काम है उनको अपना काम करने दें। निफ्टी परेशान करते-करते भी 1 साल में 27000 तक जा कर फिर 24300 तक वापस आ सकता है। इसी तरह बैंक निफ्टी भी 60000 तक जाकर वापस 54000 तक आ सकता है।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि पोटेंशियल तो बारी-बारी से रोटेट होता रहता है। अब यहां से Reliance टेक ऑफ होने को तैयार है। अदाणी पोर्ट्स और अदाणी इंटरप्राइजेज ने अपनी तेज स्टार्ट कर दी है। भले ही भारती एयरटेल रूठा हुआ सा लग रहा है। यहां पर इंडस टावर लगता है 60 70 फीसदी तक बढ़ जाएगा। हो सकता है ज्यादा भी बढ़ जाए। Vodafone का भी चार्ट तैयार है। ये इंडेक्स के बाहर है। इस स्टॉक में भी एक्सप्लोसिव मूव आएगा। इसके बाद पूरा टेलीकॉम सेक्टर भागता दिखेगा। इसके अलावा BHEL और भारत फोर्ज भी यहां से डबल से भी ज्यादा होने को लिए तैयार दिख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने लोगों के हाथ में 12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री कर दी और अब जीएसटी में भी रियायत आ गई है। इसका मतलब है जीएसटी का बर्डन ज्यादातर मामले में बिजनेस सर्विसेज और गुड्स प्रोवाइडर पे शिफ्ट हो गया है। इससे लोगों के हाथ में पैसे बढ़ जाएंगे। ऐसे में आम आदमी ज्यादा खर्चा करेगा।


चार्ट्स बता रहे हैं कि रेलवे, डिफेंस और रियलिटी शेयर पहले से तेजी के लिए तैयार थे। अब उसके साथ फर्टिलाइजर के स्टॉक्स भी जुड़ जाएंगे। फर्टिलाइज़र्स के चार्ट से पता चलता है कि इसमें जोरदार तेजी आ सकती है। इंजीनियरिंग शेयर भी अब जोरदार तेजी के लिए तैयार हैं। इस सेक्टर को इंफ्रा पर बढ़ते सरकारी खर्च का फायदा मिलेगा।

सिर्फ एक मेटल एक ऐसा सेक्टर है जिसको लेकर सुशील को संदेह है। मेटल्स में सिर्फ एक स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ही उनका इकलौता पसंदीदा शेयर है, जिसमें उनकी खरीदारी की सलाह है। इसके अलावा फेरस और नॉन फेयरस कोई भी मेटल उनकी शॉपिंग लिस्ट में नहीं है।

सुशील केडिया का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर में Kotak Mahindra बैंक छुपा रुस्तम साबित हो सकता है। इसमें 2400-2450 रुपए का भाव आ सकता है। इसके साथ ही बाटा अब तक काफी करेक्शन दे चुका है। अब ये शेयर यहां फाइव बैगर हो सकता है। अगले 3-4 साल में ये शेयर 5 गुना बढ़ सकता है। 2028-29 तक ये शेयर 5000 रुपए का भाव दिखा सकता है। दीपक नाइट्राइट का शेयर भी लंबी अवधि में ल्टीबैगर रिटर्न के लिए तैयार है।

 

सुमितोमो मित्सुई बेच सकती है कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी : सीएनबीसी-आवाज़

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 09, 2025 2:18 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।