Market Insight : निफ्टी कुछ समय रहेगा रेंज बाउंड, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर के ये दो शेयर कर सकते हैं कमाल

Market Insight : राजेश पालवीय ने कहा कि बाजार में आगे भी वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी। निफ्टी में रेंजबाउंड कारोबार होने की उम्मीद है। कॉल राइटर्स का कॉन्फिडेंस अभी भी 23300-23400 की स्ट्राइक पर बना हुआ है। जब भी मार्केट में एक अपमूव आता है तो इस स्ट्राइक पर मेजर कॉल राइटिंग एक्टिविटी होती हुई दिखती है। ऐसे में अभी तो निफ्टी के लिए 23400 को क्रॉस करना मुश्किल बना हुआ है

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 3:51 PM
Market Insight : राजेश पालवीय ने कहा कि फार्मा स्पेस में अभी भी एक अच्छा मोमेंटम बना हुआ है। फार्मा स्पेस में कल भी एक अच्छा मोमेंटम था और काफी स्टॉक्स अपने ब्रेकउट्स के ऊपर सस्टेन होते हुए दिखे

Market Insight :आज बाजार ने ऊपरी स्तरों से बढ़त गवांई है। निफ्टी लाल निशान में आ गया है। मार्केट ब्रेथ भी थोड़ी अब खराब होती हुई दिखी है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) के हेड ऑफ रिसर्च राजेश पालवीय ने कहा कि बाजार में आगे भी वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी। निफ्टी में रेंजबाउंड कारोबार होने की उम्मीद है। कॉल राइटर्स का कॉन्फिडेंस अभी भी 23300-23400 की स्ट्राइक पर बना हुआ है। जब भी मार्केट में एक अपमूव आता है तो इस स्ट्राइक पर मेजर कॉल राइटिंग एक्टिविटी होती हुई दिखती है। ऐसे में अभी तो निफ्टी के लिए 23400 को क्रॉस करना मुश्किल बना हुआ है। ग्लोबल माहौल और जियोपॉलिटिकल टेंशन को देखते हुए लगता है कि मार्केट सतर्क बना रहेगा।

हालांकि पिछले कुछ दिनों के दौरान हमें ब्रॉडर मार्केट में एक अच्छी मोमेंटम देखने को मिली। स्पेसिफिक स्टॉक्स में एक अच्छा मोमेंटम बनते हुए दिखा था। यह इस बात का संकेत है कि मार्केट ग्लोबल और जियोपोलिटिकल फ्रंट से कुछ पॉजिटिव आउटकम या पॉजिटिव न्यूज़ का इंतजार कर रहा है। अगर ऐसा कुछ होता है तो बाजार में एक अच्छा अपमूव देखने को मिल सकता है। बाजार में इस समय बेस बिल्डिंग एक्टिविटी।

23,000 पर मार्केट ने मल्टीपल टाइम सपोर्ट लिया है। इस लेवल के आसपास एक अच्छा बेस बना हुआ है। पुट राइटर्स का कॉन्फिडेंस भी यहां साफ दिखाता है। मार्केट इस लेवल को डिफेंड करने की कोशिश करेगा। निफ्टी कुछ समय 23000 से 23400 रेंज में रहेगा। ऐसे में हमें दोनों डायरेक्शन में ट्रेड मिलेंगे। ट्रेडर्स के सलाह होगी की वे इस रेंज के ध्यान में रखते हुए जब भी मौका मिले दोनों डायरेक्शन में ट्रेड कर सकते हैं। यह रेंज टूटने पर ही निफ्टी साफ दिशा पकड़ेगा।


बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी पर अपनी राय साझा करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी में काफी स्ट्रांग मोमेंटम देखने को मिला है। बैंक निफ्टी 55,000 के ऊपर सस्टेन होते हुए दिख रहा है। ऐसे में लगता है कि अगर यह अगले एक या दो ट्रेडिंग सेशन और 55,000 के ऊपर सस्टेन रहता है तो यहां पर एक सेकंड लेग ऑफ अपमूव बनते हुए दिख सकता है। यह तेजी बैंक निफ्टी को 55,600-55700 की तरफ ले जा सकती है। पीएसयू बैंकिंग बास्केट और प्राइवेट बैंकिंग स्पेस में लोअर साइड से एक अच्छी बाइंग आती दिखी है। इसके नियर टर्म चार्ट पर कहीं ना कहीं ब्रेकआउट की तैयारी होते हुए दिख रही है। बैंक निफ्टी पर व्यू हमारा बुलिश है। इसमें जब तक 54,800 का लेवल कायम है तब तक लॉन्ग साइड का ट्रेड ओपन रहेंगे।

राजेश पालवीय के पसंदीदा शेयर

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उनका फोकस एफएमसीजी बास्केट पर बना हुआ है। यहां पर काफी स्टॉक्स में एक अच्छा मोमेंटम बना है। नेस्ले और मैरिको में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। नेस्ले की की बात करें तो यहां पर डेली चार्ट पर फॉलिंग ट्रेंड लाइन का फ्रेश ब्रेकआउट दिखा है। यहां पर काफी स्ट्रांग बुलिश कैंडल बनते हुए दिखा। डेली चार्ट पर स्टॉक सारे मूविंग एवरेज के ऊपर सस्टेन कर रहा है। नेस्ले इंडिया पर खरीदारी करने की सलाह। इसके अपसाइड के टारगेट 1500 रुपए से लेकर 1530 रुपए की तरफ आते हुए दिख सकते हैं। किसी गिरावट में इस शेयर में बॉय एंड एक्यूमुलेट की सलाह होगी। इसके लिए 1420 रुपए के आसपास के स्टॉप लॉस की सलाह होगी।

राजेश पालवीय ने आगे कहा कि फार्मा स्पेस में अभी भी एक अच्छा मोमेंटम बना हुआ है। फार्मा स्पेस में कल भी एक अच्छा मोमेंटम था और काफी स्टॉक्स अपने ब्रेकउट्स के ऊपर सस्टेन होते हुए दिखे। ऐसे में जाइडस लाइफ पर फोकस करने की सलाह होगी। इस स्टॉक ने अपने एक मल्टीपल सप्लाई जोन का ब्रेकआउट दिखाया है। इसके वीकली फार्मेशन के देखते हुए लगता है कि आगे भी इसमें तेजी बढ़ेगी। स्टॉक ऊपर की तरफ 1180-1200 रुपए का टारगेट हासिल कर सकता है। डाउन साइड में 1075 रुपए के आसपास के स्टॉप लॉस रखने की सलाह होगी।

 

FMCG Stocks : वायदा के टॉप गेनर्स में FMCG शेयरों का जलवा, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।