FMCG Stocks : आज बाजार में FMCG शेयरों का दबदबा देखने को मिल रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स से लेकर वायदा बाजार तक इस सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी आई है। FMCG सेक्टर का इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी बढ़त दिखा रहा है। मजबूत ब्रोकरेज रिपोर्ट के चलते HUL,कोलगेट और गोदरेज कंज्यूमर करीब दो फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने 10 FMCG शेयरों पर दोबारा कवरेज शुरू किया है। वहीं एक्सिस कैपिटल ने कहा है कि FMCG कंपनियां दाम बढ़ाने की शुरुआत कर चुकी हैं। इससे इनको फायदा होगा। इन रिपोर्ट्स के दम पर निफ्टी FMCG इंडेक्स आज का टॉप सेक्टोर गेनर बन कर उभरा है। निफ्टी और वायदा के टॉप गेनर्स में FMCG का जलवा देखने को मिल रहा है।
ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने 10 शेयरों पर दोबारा कवरेज शुरू किया है। उसका कहना है कि इस सेक्टर के लिए प्रीमियमाइजेशन और क्विक कॉमर्स बड़ी थीम है। प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड बरकरार है। इस सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ जारी है। हाल की गिरावट के बाद FMCG शेयरों के वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं। कई FMCG शेयर अब सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। ज्यादातर शेयर 5 साल के औसत से नीचे हैं। क्वालिटी ग्रोथ वाली कंपनियों पर फोकस है। सेक्टर में फिलहाल 2 बड़े रिस्क जारी हैं। वेस्ट एशिया तनाव इस सेक्टर के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। कमजोर मानसून की चिंता बरकरार है। EL NINO का असर डिमांड और लागत पर देखने को मिल सकता है।
EMKAY की कवरेज में शामिल शेयरों पर एक नजर
EMKAY ने गोदरेज कंज्यूमर को BUY रेटिंग देते हुए 23 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है। वहीं, होनासा (HONASA) को BUY रेटिंग देते हुए 22 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है। ब्रिटानिया पर इसने BUY रेटिंग देते हुए 21 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है। वहीं, मैरिको पर BUY रेटिंग देते हुए 17 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है।
EMAMI को EMKAY ने ADD रेटिंग देते हुए 12 फीसदी अपसाइड टारगेट दिया है। वहीं,HUL पर इसने ADD रेटिंग देते हुए 10 फीसदी अपसाइड टारगेट दिया है। ITC पर इसने ADD रेटिंग देते हुए 17 फीसदी अपसाइड टारगेट दिया है। डाबर पर भी इसने ADD रेटिंग देते हुए 10 फीसदी अपसाइड टारगेट दिया है। वहीं, कोलगेट पर REDUCE रेटिंग देते हुए 1 फीसदी बढ़त की उम्मीद जताई है। जबकि, NESTLE में इसने 4 फीसदी गिरावट की संभावना जताते हुए इस स्टॉक को भी REDUCE रेटिंग दी है।
प्राइस हाइक पर एक्सिस की रिपोर्ट
प्राइस हाइक पर एक्सिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि FMCG कंपनियों में कीमतें बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। HUL,कोलगेट,डाबर,मैरिको और इमामी ने दाम बढ़ाए हैं। FMCG कंपनियों ने कीमतों में 4-11% तक बढ़ोतरी की है।
कोलगेट पर JP मॉर्गन बुलिश
कोलगेट पर JP मॉर्गन का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखते हुए 2250 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। संतुलित ग्रोथ के चलते FY27 आउटलुक पॉजिटिव है। प्रीमियमाइजेशन ग्रोथ का अहम ट्रिगर बना रहेगा। कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीमित रहा सकता है।
JP मॉर्गन का नजरिया HUL पर बुलिश है। इसने स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग देते हुए 2550 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर एग्जीक्यूशन के लिए कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। सभी सेगमेंट के एग्जीक्यूशन पर फोकस है। आगे प्रीमियम प्रोडक्ट और मार्जिन में सुधार संभव है।
कंपनी मार्जिन का फायदा ब्रांड बनाने में उठाएगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।