Colgate Share Price : बाजार में लगातार दूसरे दिन बुल्स का जोश हाई नजर आ रहा है। अमेरिका-ईरान में टकराव के बावजूद निफ्टी 250 अंको से ज्यादा चढ़कर 23400 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी हल्की बढ़त है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। आज FMCG शेयरों में बहार देखने को मिल रही है। इनका सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। मजबूत ब्रोकरेज रिपोर्ट के दम पर HUL,कोलगेट और गोदरेज कंज्यूमर करीब दो फीसदी भागे हैं।
JP MORGAN की रिपोर्ट के बाद कोलगेट (Colgate Palmolive (India) के शेयर में तेजी है। आज यह शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। फिलहाल यह शेयर 52 रुपए यानी 2.57 फीसदी की बढ़त के साथ 2076 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 2,100 रुपए और इंट्राडे लो 2,024.30 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 2,504 रुपए और 52 वीक लो 1,782 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 889,115 शेयर के आसपस दिख रहा है। वहीं इसका मार्केट कैप 56,401 करोड़ रुपए है।
कोलगेट पर जेपी मॉर्गन की राय
जेपी मॉर्गन का कहना है कि स्टॉक पर वित्त वर्ष 2027 के लिए पॉजिटिव आउटलुक है। इस अवधि में कंपनी के मार्जिन और रेवेन्यू में संतुलित ग्रोथ संभव है। प्रीमियमाइजेशन इसके लिए ग्रोथ का अहम ट्रिगर होगा। ओरल केयर सेगमेंट में मजबूत डिमांड ग्रोथ संभव है। कीमतों में बढ़त का असर सीमित रहने की संभावना है। शहरी डिमांड में सुधार देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड स्थिर बनी हुई है। ब्रांड निवेश बढ़ने से EBITDA मार्जिन पर दबाव संभव है। जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल कॉल देते हुए 2,250 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।
कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर
मार्च 2026 तिमाही में नेट सेल्स 1,595.35 करोड़ रुपये रही जो मार्च 2025 के 1,462.51 करोड़ रुपये से 9.08% ज्यादा है। मार्च 2026 में तिमाही नेट प्रॉफ़िट 353.32 करोड़ रुपये रहा,जो मार्च 2025 के 355.00 करोड़ रुपये से 0.47% कम है। मार्च 2026 में EBITDA 526.50 करोड़ रुपये रहा,जो मार्च 2025 के 517.07 करोड़ रुपये से 1.82% ज्यादा है। कोलगेट का EPS मार्च 2025 के 13.05 रुपये से घटकर मार्च 2026 में 12.99 रुपये हो गया है।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यह शेयर 2.62 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह शेयर 5.79 फीसदी गिरा है। इस साल अब तक यह शेयर 0.19 फीसदी गिरा है। 1 साल में इसने 15.43 फीसदी की कमजोरी दर्ज की है। वहीं, 3 साल में इसने 29.77 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।