Mutual Fund Investment : पश्चिम एशिया संकट के बाद बाजार में तेज-उतार चढ़ाव से म्युचुअल फंड के निवेशक सतर्क हो गए हैं। AMFI की ओर से जारी मई के आंकड़ों के मुताबिक महीने दर महीने नेट इक्विटी इनफ्लो में 40 फीसदी की कमीआई है। गोल्ड में ETF निवेश का क्रेज भी घटा है। हालांकि SIP पर भरोसा बढ़ा है। AMFI के ताजे आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में म्युचुअल फंड निवेश का आंकड़ा 24,013 करोड़ रुपए रहा था। यह फरवरी में 25,965 करोड़ रुपए, मार्च में 40,366 करोड़ रुपए और अप्रैल में 38,426 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, मई में यह घटकर 22897 करोड़ रुपए पर आ गया।
अगल-अलग कटेगरी में हुए निवेश पर एक नजर
अगल-अलग कटेगरी के हिसाब से देखें तो फ्लेक्सी कैप में अप्रैल में 10,147 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। यह आंकड़ा मई में 49 फीसदी घटकर 5175 करोड़ रुपए पर आ गया। अप्रैल में लार्ज कैप में 2524 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। यह आंकड़ा मई में 37 फीसदी घटकर 1592 करोड़ रुपए पर आ गया। अप्रैल में मिड कैप में 6551 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। यह आंकड़ा मई में 28 फीसदी घटकर 4945 करोड़ रुपए पर आ गया।
SIP के जरिए होने वाले निवेश के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी में SIP निवेश 31,002 करोड़ रुपए पर रहा था। वहीं,फरवरी में यह निवेश 29,845 करोड़ रुपए, मार्च में 32,087 करोड़ रुपए, अप्रैल में 31,115 करोड़ रुपए और मई में 30,954 करोड़ रुपए पर रहा।
गोल्ड ईटीएफ की बात करें तो जनवरी में इसमें 24,039 करोड़ रुपए का,फरवरी में 5255 करोड़ रुपए का,मार्च में 2265 करोड़ रुपए का,अप्रैल में 3040 करोड़ रुपए का निवेश आया। वहीं, मई में यहां से 725 करोड़ रुपए की निकासी हुई। FY26 में सिल्वर ETF में निवेश पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 में इसमें 3,962 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था जो जनवरी 2026 में बढ़कर 9463 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। फिर 2026 में सिल्वर ईटीएफ से 826 करोड़ रुपए की निकासी हुई। मार्च 2026 में भी यहां 684 करोड़ रुपए की निकासी हुई। अप्रैल 2026 में यहां 127 करोड़ रुपए की और मई 2026 में 2133 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई।
म्युचुअल फंड्स के असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) पर एक नजर
जनवरी 2026 में म्युचुअल फंड्स की AUM 81.01 लाख करोड़ रुपए रही थी। वहीं,फरवरी 2026 में यह 82.02 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। मार्च 2026 में यह आंकड़ा 73.73 लाख करोड़ रुपए पर और अप्रैल 2026 में 81.92 करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं, मई 2026 में म्युचुअल फंड्स का AUM 81.58 करोड़ रुपए पर रहा।