Market Insight : जब तक निफ्टी 24350 के ऊपर है लॉन्ग ट्रेड्स ही लेकर जाएं, इस स्विंग में हिट हो सकता है 24800 का टारगेट

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी,बैंक निफ्टी और निफ्टी IT तीनों अहम स्तरों पर हैं। तीनों 200 DMA के ठीक ऊपर या ठीक नीचे हैं। आज वापस शायद निफ्टी IT का दिन हो सकता है। कल रात AMD की अगुवाई में चिप शेयर गिरे और आज सुबह कोस्पी में भी गिरावट रही। इसके अलावा मेटल्स पर भी कल हम बुलिश हुए थे

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 12:19 PM
Market Insight: अनुज सिंघल की राय है कि NBFCs,ऑटो,रियल एस्टेट,PSU बैंक और मेटल्स सबसे मजबूत हैं। आज के लिए मजबूत IT शेयरों पर भी फोकस करें। HDFC बैंक से फिलहाल दूर रहें। आज हीरो मोटो के नतीजे काफी अहम होने वाले हैं

Market Insight : आज गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स में लगभग 300 अंकों की बढ़ोतरी हुई और निफ्टी 24,650 के ऊपर बना हुआ है। बैंकिंग,फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों ने बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। जबकि मीडिया,ऑटो और मेटल शेयरों में सुस्ती दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। अब तक निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने मिडकैप 100 से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खेल अब 200 DMA का

ऐसे में बाजार की आगे कि दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मेनेडिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी,बैंक निफ्टी और निफ्टी IT तीनों अहम स्तरों पर हैं। तीनों 200 DMA के ठीक ऊपर या ठीक नीचे हैं। आज वापस शायद निफ्टी IT का दिन हो सकता है। कल रात AMD की अगुवाई में चिप शेयर गिरे और आज सुबह कोस्पी में भी गिरावट रही। इसके अलावा मेटल्स पर भी कल हम बुलिश हुए थे। लेकिन मेटल्स में आज दबाव है।


बाजार: क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का ब्रेकआउट हो चुका है। अगर इसके फेल होना होता तो अब तक 24,350 के नीचे आ चुके होते। निफ्टी अब 3 दिन उस रेंज के ऊपर बिता चुका है। ऐसे में बड़ा टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। इंट्राडे में कल जैसी बिकवाली वाली ट्रेड्स भी मिलेंगी। कल 24,650-24,700 में हमारा बिकवाली का नजरिया था और 24,677 का हाई रहा। मगर कोई भी शॉर्ट ट्रेड अब लेकर नहीं जानी है। जब तक निफ्टी 24,350 के ऊपर है, लॉन्ग ट्रेड्स ही लेकर जाएं। इस स्विंग में 24,800 यानी 200 DMA हिट होना चाहिए। इसके अलावा कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर फोकस रखें।

NBFCs,ऑटो,रियल एस्टेट,PSU बैंक और मेटल्स सबसे मजबूत हैं। आज के लिए मजबूत IT शेयरों पर भी फोकस करें। HDFC बैंक से फिलहाल दूर रहें,यहां मजबूती नहीं है। आज हीरो मोटो के नतीजे काफी अहम होने वाले हैं। 2-व्हीलर शेयर सबसे मजबूत पॉकेट रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की रैली पर थोड़ा ब्रेक लगा है। लेकिन अभी भी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छे मौके हैं।

Hot Stocks : अब निफ्टी का अगला टारेगट 24800 के आसपास, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,650-24,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 पर और बड़ा सपोर्ट 24,350-24,400 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,450-24,550 है। इसके लिए SL 24,400 पर सेट करें। 24,650-24,700 रिजेक्ट होने पर बेचें। इसके लिए SL 24,750 पर होना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी का सपोर्ट जोन 57,400-57,500 और रेजिस्टेंस जोन 57,800-58,000 है। इस रेंज में स्मार्ट तरीके से ट्रेड करने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।