Market Insight : आज गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स में लगभग 300 अंकों की बढ़ोतरी हुई और निफ्टी 24,650 के ऊपर बना हुआ है। बैंकिंग,फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों ने बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। जबकि मीडिया,ऑटो और मेटल शेयरों में सुस्ती दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। अब तक निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने मिडकैप 100 से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
