Market Insight : भारत का बाजार खराब नहीं है, सिर्फ टॉप 10 शेयर में हो रही है दिक्कत

Market Insight : निफ्टी में तेजी वाली कंपनियों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। निफ्टी की ब्रेथ वैल्यू 44 पर है। यह दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। परसों की गिरावट में भी ब्रेथ वैल्यू घटने के बजाए 24 से बढ़कर 32 हुई। निफ्टी के ब्रेथ चार्ट पर बुलिश क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है। ब्रेथ चार्ट में सुधार से ये पता चलता है कि तेजी में शामिल कंपनियां बढ़ रही हैं

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 11:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,500-22,550 पर है। खरीदारी जोन 22,600-22,650 है

Market Insight : कल की तूफानी तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की नरमी के साथ 22700 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी फ्लैट है। मिडकैप शेयरों में भी प्रेशर नजर आ रहा है। IT सेक्टर में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी है। निफ्टी IT इडेक्स करीब 1.25 फीसदी मजबूत है। TCS, इंफोसिस और HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। वहीं शानदार नतीजों के बाद टाटा इलेक्सी भी दौड़ा है। करीब 6 परसेंट की तेजी के साथ यह शेयर आज का हीरो बना है।

आज फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा प्रेशर है। इनका सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे है। साथ ही PSU बैंक और फाइनेंशियल्स में भी नरमी है। लेकिन चुनिंदा डिफेंस, FMCG, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी आई है।

शानदार नतीजों के बाद हीरो मोटर्स में जोरदार तेजी है। यह शेयर करीब 5 परसेंट भागा। वहीं Q2 रिजल्ट के बाद ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स में भी फर्राटा रफ्तार देखने को मिल रही है। यह शेयर करीब 17 परसेंट दौड़ा है। लेकिन सिल्वर में नरमी से हिंद जिंक फिसला है। उधर पॉलीकैब में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है।


बाजार: अब क्या करना है?

बाजार पर अपनी राय रखते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल पहली बार लग रहा था कि शायद ये रैली अलग है। लेकिन अभी भी भरोसा नहीं मिला है। अभी भी 10 और 20 DEMA के पास रुकने का जोखिम है। कल बाजार के लिए शानदार सत्र था। जैसी उम्मीद थी, IT ने अगुवाई की, बैंक भी साथ आए। FIIs ने कैश मार्केट में कम बेचा, इंडेक्स में मामूली कवरिंग हुई। बस दिक्कत ये है कि ये हमने पहले भी देखा है। कल FM के सिर्फ एक बयान ने बड़ी रैली करा दी और वो इसलिए क्योंकि बाजार बहुत ज्यादा ओवरसोल्ड था। सोचिए, एक बयान से इतनी बड़ी रैली आ गई । इसका मतलब ये है कि बाजार अच्छी खबर के लिए भूखा है। लेकिन जोखिम यही है कि ये रैली भी फेल हो सकती है। 22,900 के ऊपर क्लोज मिले तो निगेटिव ट्रेंड खत्म होगा।

क्या कहा वित्त मंत्री ने?

FM के कहा कि बजट से ठीक पहले STT पर फैसला बताना जल्दबाजी होगी। बजट की तैयारियां शुरू हो गई है। अभी किसी फैसले पर टिप्पणी से परहेज किया जा रहा है। STT और सभी एसेट क्लासेज़ पर समान टैक्स को लेकर लंबी चर्चा हुई है। 2 साल पहले सभी एसेट क्लासेज़ को टैक्स के मामले में बराबरी पर लाने की कोशिश की थी। तब लोगों को लगा था कि टैक्स बढ़ाया जा रहा है, लेकिन मकसद टैक्स में समानता लाना था। निवेशक सिर्फ ज्यादा लेवरेज के लिए किसी खास एसेट क्लास को न चुनें। STT पर बहस को FM ने स्वस्थ और जरूरी बताया। STT में कटौती का कोई स्पष्ट संकेत नहीं,फैसला बजट पर छोड़ा गया है।

बाजार: आज का दांव

IT शेयरों पर नजर रहनी चाहिए। यह कल का सबसे मजबूत प्ले रहा। आज भी निचले स्तरों से IT में रैली आ सकती है। Tata Elxsi के नतीजे बढ़िया रहे हैं, लेकिन शेयर काफी चल चुका है। 2 दिनों से इस पर CNBC-आवाज़ पर पॉजिटिव नजरिया लिया गया है। अब बड़े गैप अप के पीछे नहीं भागें, गिरावट में लें। Hind Zinc को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मजबूत Dollar और कमजोर चांदी से नेगेटिव असर पड़ सकता है।

Hero Motors पर नजर रहे। लिस्टिंग के बाद पहले नतीजे शानदार रहे हैं। Transformers And Rectifiers और Anand Rathi Shares के नतीजे भी अच्छे रहे हैं। इनमें एक्शन रहेगा। उधर Paytm में भी तेजी आ सकती है। कंपनी की सब्सिडियरी First Games Tech की GST डिमांड नोटिस में 88% की कटौती की गई है। GST डिमांड नोटिस को घटाकर 700 करोड़ रुपए कर दी गई है।

दो महीने की ऊंचाई पर निफ्टी ब्रेथ वैल्यू

निफ्टी में तेजी वाली कंपनियों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। निफ्टी की ब्रेथ वैल्यू 44 पर है। यह दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। परसों की गिरावट में भी ब्रेथ वैल्यू घटने के बजाए 24 से बढ़कर 32 हुई। निफ्टी के ब्रेथ चार्ट पर बुलिश क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है। ब्रेथ चार्ट में सुधार से ये पता चलता है कि तेजी में शामिल कंपनियां बढ़ रही हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप वैसे भी Outperform कर रहे हैं। भारत का बाजार खराब नहीं है, सिर्फ टॉप 10 शेयर में दिक्कत रही है। माइक्रोकैप में जबरदस्त बुल मार्केट चल रही है। इसीलिए हमने नजरिया लिया था कि शेयरों पर फोकस करें,इंडेक्स पर नहीं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,500-22,550 पर है। खरीदारी जोन 22,600-22,650 है। सख्त SL 22,550 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,750-22,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,850-22,950 पर है। 22,750-22,850 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें, सख्त SL 22,900 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में 55,500 के ऊपर टिके तो बड़ी रैली हो सकती है। लेकिन 55,500-55,600 पर रिजेक्शन मिले तो 55,700 के SL के साथ बिकवाली करें। इसके लिए पहला सपोर्ट 55,050-55,150 पर और बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 55,000-55,200 है। SL 54,900 पर होना चाहिए।

 

Aegis Logistics Share Price : दुबई की ट्राइस्टार में बड़ी शॉपिंग की खबरों के बीच 5% भागा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।