Market Insight: निवेशकों के लिए शानदार है ये बाजार, क्वालिटी रेट सेंसिटिव शेयरों में हर गिरावट पर करें खरीदारी, ट्रेडर रहें सावधान

Market Insight : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,900-23,950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,150 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर और बड़ा सपोर्ट 23,650-23,700 पर है। शुक्रवार के आधे लॉन्ग बुक करें और आधी पोजीशन बनाए रखें

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:27 AM
Market Insight : अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में अब 57,400-57,500 का शुरुआती लक्ष्य रखें। अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो बड़ी तेजी आ सकती है

Market Insight: आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोमवार को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं। मध्य-पूर्व में तनाव कम होने और तेल की कीमतें घटने से बाजार का मूड बेहतर हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इस माहौल में बाजार की आगे की चाल और आज के लिए ट्रेंडिंग रणनीति पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि हमारा शुक्रवार वाला नजरिया ठीक वैसा ही निकला। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स को हमने निफ्टी की कॉल्स लेकर जाने को कहा था। यही बात हुई थी कि ट्रंप शायद वीकेंड पर कुछ नहीं करेंगे। ऐसे में जो गैपअप मिला है वो टिकेगा या नहीं? यह बड़ा सवाल है।

दिक्कत यह है कि कच्चा तेल गिरा तो है लेकिन टूटा नहीं है। सुबह ब्रेंट क्रूड $88 पर था,अब वापस $92-93 पर आ चुका है। अक्टूबर वाला कॉन्ट्रैक्ट तो $88 पर है। मगर फिर भी शुक्रवार के $100-102 के मुकाबले काफी राहत है। शुक्रवार को निफ्टी की क्लोजिंग 23,800 से सिर्फ 33 अंक नीचे हुई थी। इसके पहले वाले शुक्रवार को निफ्टी की क्लोजिंग 24,300 से 35 अंक ऊपर हुई थी। ऐसे में ये संभव है कि 23,800-24,300 की रेंज अभी भी कायम रहे।

बाजार: क्यों पलटे ट्रंप?


शुक्रवार को हमने US बॉन्ड यील्ड पर नजर रखने की बात की थी। जब भी बॉन्ड यील्ड 4.7% के करीब आएगी,ट्रंप पीछे हटेंगे ।4.7% की बॉन्ड यील्ड अमेरिका के लिए सबसे बड़ा पेन प्वाइंट है। अमेरिका को जल्दी ही मिड टर्म चुनावों में जाना है। ऐसे में गैसोलिन के भाव वापस आना बड़ा निगेटिव था। अमेरिका चाहता है कि कच्चा तेल $75 के ऊपर रहे लेकिन $90 के नीचे कायम रहे। इसीलिए आप देखेंगे कि खबरें वैसी ही आती हैं। जैसे ही कच्चा तेल $70 के नीचे आता है,निगेटिव खबर आती है और जैसी ही कच्चा तेल $100 के करीब आता है,पॉजिटिव खबर आती है।

बाजार: अब क्या है टेक्सचर?

शुक्रवार को हमने निफ्टी कॉल्स लेने का बोल्ड नजरिया लिया। निफ्टी में शानदार एंट्री मिली और दिन के हाई पर बंद हुआ। इंटरग्लोब पर सबसे बोल्ड कॉल लिया था। शॉर्ट नहीं लॉन्ग करना था और शुक्रवार को इंटरग्लोब दिन के शिखर पर बंद हुआ था। आज कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अच्छा-खासा गैपअप भी होना चाहिए। अगर शुक्रवार वाले लॉन्ग हैं तो आधे बुक कर सकते हैं और बाकी के आधों पर पहले घंटे के निचले स्तर का SL रखें। बाजार में अभी भी ये कहना मुश्किल है कि बॉटम बन गया है। लेकिन एक बड़ी संभावना के साथ कह सकते हैं कि 23,600 अब बेस है। और अगर ये सही हुआ तो इस बार फिर हायर बॉटम बनेगा। इससे पहले 22,200 और फिर 23,100 पर निफ्टी का बॉटम बना था। ऐसे में अगर 23,600 टिका तो ये बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। मगर ये बाजार ऐसा है जिसमें आपको हर हफ्ते बदलाव के लिए तैयार रहना है। इसके पहले शुक्रवार को लगा था ब्रेकआउट आया लेकिन वो फेल हुआ। पिछले शुक्रवार सुबह लगा था ब्रेकडाउन हुआ,वो भी फेल हुआ।

बाजार: क्या हो हमारी रणनीति?

यह बाजार आपके धैर्य की परीक्षा ले रहा है और ये बाजार काफी नए निवेशकों को बाहर करेगा। बड़ा सवाल है कि क्या बाजार में 2021-2024 वाला दौर वापस आएगा? इसका जवाब ये है कि 2021 की मंदी तक कितने लोग टिक पाए? जो भी बाजार में मंदी सह पाएगा,वही तेजी डिजर्व करेगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आप आंख बंद करके बस निवेशित रहें। लेकिन इन्वेस्टिंग में ये दौर आते रहेंगे। इस बाजार में ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग के लिए अलग-अलग रणनीति बनानी हैं। ट्रेडिंग में आपको रेंज के दोनों तरफ कॉन्ट्रा काम करना है। जब लगे ब्रेकआउट तब कॉन्ट्रा शॉर्ट और जब लगे ब्रेकडाउन तो कॉन्ट्रा लॉन्ग करना है। जब ये रेंज निर्णायक तौर पर टूटेगी तब बड़ी ट्रेंडिंग ट्रेड मिलेगी।

मगर इन्वेस्टिंग के लिए ये शानदार बाजार है। ये आपको अच्छे शेयर लेने के मौके दे रहा है। रेट सेंसिटिव शेयरों में हर गिरावट में अच्छे शेयर लें। ऑटो,बैंक, NBFCs, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स पर फोकस करें और वो शेयर जो सिर्फ कच्चे तेल के ऊपर आने से गिरें,उनमें SIP करें। ट्रे़डिंग में बहुत सावधान रहें और काफी सख्त SL रखें।

Trading Plan: कच्चे तेल में नरमी निफ्टी और बैंक निफ्टी में फिर से भर सकती है जोश, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,900-23,950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,150 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर और बड़ा सपोर्ट 23,650-23,700 पर है। शुक्रवार के आधे लॉन्ग बुक करें और आधी पोजीशन बनाए रखें। अगर निफ्टी 10:30 बजे तक 23,900-23,950 के ऊपर टिका रहता है तो SL को दिन के निचले स्तर पर रिवाइज करें। निफ्टी 23,900-23,950 के ऊपर टिकता है तो पोजीशन बढ़ा भी सकते हैं। बिकवाली सिर्फ तभी करें जब निफ्टी 23,900-23,950 पर रिजेक्ट हो। इसके लिए SL 24,050 पर होना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब 57,400-57,500 का शुरुआती लक्ष्य रखें। अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो बड़ी तेजी आ सकती है। लेकिन अगर इस जोन में रिजेक्शन मिलता है तो वापस शॉर्ट ट्रिगर होगा। अभी के लिए 57,000-57,200 पर पहला रजिस्टेंस होगा। सपोर्ट अब 56,500-56,600 पर होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।