Trading Plan: कच्चे तेल में नरमी निफ्टी और बैंक निफ्टी में फिर से भर सकती है जोश, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति
Trading Plan: आज निफ्टी में बाउंस-बैक देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह रिकवरी कितनी टिकाऊ होगी,इस पर नजर रहेगी। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23,900-24,000 के जोन में रेजिस्टेंस दिख सकता है। अगर यह लगातार इस रेंज के ऊपर बना रहता है तो और तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, अहम सपोर्ट 23,600 पर है,जो शुक्रवार का निचला स्तर है
Trading Plan: राजेश पालविय का कहना है कि बैंक निफ्टी ने वीकली चार्ट पर 'लोअर हाई-लोअर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक लॉन्ग 'बेयरिश कैंडलस्टिक'बनाया, जो मौजूदा स्तरों पर मजबूत बिकवाली के दबाव और लगातार बनी कमजोरी को दिखाता है
Trading Plan : पिछले पूरे हफ्ते हुई भारी बिकवाली के बाद बनी'ओवरसोल्ड' पोजीशन और तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आने के कारण,निफ्टी में वापसी (बाउंस-बैक) की संभावना है। हालांकि, यह रिकवरी कितनी टिकाऊ होगी,इस पर नजर रहेगी। ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 23,900-24,000 के दायरे में रेसिस्टेंस हो सकता है। अगर निफ्टी लगातार इस दायरे से ऊपर बना रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है।
नीचे की तरफ 23,600 पर अहम सपोर्ट है। जो शुक्रवार का निचला स्तर है। वहीं,बैंक निफ्टी के भी 57,300-57,500 के और उसके बाद 57,800 की तरफ बढ़कर अपनी रिकवरी जारी रखने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक इसके लिए नीचे की तरफ 56,500 तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है,जबकि 56,000(जो शुक्रवार का निचला स्तर है) अहम सपोर्ट लेवल बना रहेगा।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
एक्सिस सिक्योरिटीज में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च (हेड ऑफ़ रिसर्च) राजेश पालविय का कहना है कि बीते हफ्ते निफ्टी 567 अंक गिरकर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर इंडेक्स ने'लोअर हाई-लोअर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक मज़बूत 'बेयरिश कैंडलस्टिक'बनाया,जो लगातार बनी कमजोरी और निकट भविष्य के सेंटीमेंट में कमजोरी का संकेत है। गिरावट के बावजूद,निफ्टी ने 23,600-23,650 के अहम सपोर्ट जोन को बनाए रखा। यह जोन 15 जून को बने'बुलिश गैप'और जून-जुलाई 2026 की रैली (23,070-24,531) के 61.8 प्रतिशत 'फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट'का मेल है।
यह जोन मीडियम-टर्म ट्रेंड के लिए एक अहम टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है। बुल्स के दोबारा कंट्रोल हासिल करने के लिए,इंडेक्स को 24,000 का लेवल फिर से हासिल करना होगा और उसके बाद 24,300 के ऊपर मजबूती से बढ़ना होगा,जिससे सेंटीमेंट बेहतर होगा और ऊपर की ओर तेजी आएगी।
वीकली RSI नेगेटिव हो गया है और अपनी रेफरेंस लाइन से नीचे आ गया है,जो मोमेंटम में कमजोरी का संकेत है। हालांकि,23,600-23,650 के सपोर्ट जोन के ऊपर बने रहना और 24,000 के स्तर को फिर से हासिल करना ट्रेंड में बड़े बदलाव का पहला संकेत होगा।
अहम रेजिस्टेंस: 23,850, 24,000
अहम सपोर्ट: 23,650, 23,500
स्ट्रैटेजी: 23,700 के आस-पास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, स्टॉप-लॉस 23,600 रखें और टारगेट 23,900-24,050 पर सेट करें।
तेजी मंडी इन्वेस्टमेंट टेक्नोलॉजीज में VP-टेक्निकल रिसर्च,जतिन गेड़िया का कहना है कि निफ्टी में 23,650-23,600 के जोन से इंट्राडे में जबरदस्त रिकवरी देखी गई। यह जोन 15 जून को बने गैप एरिया और अप्रैल व जून के पिछले स्विंग लो (निचले स्तरों) को जोड़ने वाली बढ़ती सपोर्ट ट्रेंडलाइन से मेल खाता है। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में (खासकर 17 जुलाई के हाई से) लगभग 750 अंकों की भारी गिरावट के बाद निफ्टी 'ओवरसोल्ड' दिख रहा है और अब यह 23,870-23,97 की ओर काउंटर-ट्रेंड अपमूव के लिए तैयार है। इसी लेवल पर मेन 'आवरली मूविंग एवरेज' के रूप में रेजिस्टेंस भी मौजूद है।
आवरली मोमेंटम इंडिकेटर पर पॉजिटिव क्रॉसओवर खरीदारी का संकेत दे रहा है। डेरिवेटिव्स के मोर्चे पर,पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 0.68 से बढ़कर 0.83 हो गया है। 23,700 स्ट्राइक पर काफी पुट राइटिंग दिखी है जो यहां पर सपोर्ट का संकेत है। जबकि 23,800 स्ट्राइक पर कॉल राइटिंग दिखी है जो रेजिस्टेंस का संकेत है। अब अगर निफ्टी 23,800 के ऊपर बना रहता है तो शॉर्ट-कवरिंग रैली से इसमें 24,000 की ओर तेजी आ सकती है। हालांकि,23,600 के नीचे जाने पर इसमें 23,384 तक की गिरावट आ सकती है,जो 23,072-24,530 की तेजी का 78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,870, 23,970
अहम सपोर्ट: 23,650, 23,600
स्ट्रैटेजी: 23,740 के स्टॉप-लॉस और 24,050 के टारगेट के साथ निफ्टी जुलाई फ्यूचर्स खरीदें।
राजेश पालविय का कहना है कि पिछले पूरे हफ्ते बैंक निफ्टी पर बिकवाली का दबाव बना रहा और आखिरकार यह 1,828 अंकों की वीकली गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली चार्ट पर,इंडेक्स ने'लोअर हाई-लोअर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक लॉन्ग 'बेयरिश कैंडलस्टिक'बना, जो मौजूदा स्तरों पर मजबूत बिकवाली के दबाव और लगातार कमजोरी को दिखाती है। हालांकि,इंडेक्स को अप्रैल 2026 से बने हुए'राइजिंग चैनल'के निचले बैंड के पास सपोर्ट मिला,जिससे निचले स्तरों पर खरीदारी में दिलचस्पी का संकेत मिलता है।
टेक्निकली,अगर इंडेक्स 57,000 के ऊपर बना रहता है तो खरीदारी का मोमेंटम फिर से लौट सकता है और इंडेक्स 200-दिन के SMA (जो 57,414-58,000 के जोन में है)की ओर बढ़ सकता है। इसके उलट,अगर यह 56,500 के नीचे जाता है तो मंदी का ट्रेंड और मज़बूत हो सकता है और इंडेक्स 56,000-55,600 के सपोर्ट एरिया की ओर और नीचे जा सकता है।
आज से शुरू हफ्ते में,बैंक निफ्टी के 55,600-58,000 की रेंज में नेगेटिव रुख के साथ ट्रेड करने की उम्मीद है। वीकली RSI 60 के लेवल से नेगेटिव हो गया है और अपनी रेफरेंस लाइन से नीचे आ गया है,जो मोमेंटम में कमी का संकेत है।
अहम रेजिस्टेंस: 56,900, 57,300
अहम सपोर्ट: 56,550, 56,350
स्ट्रैटेजी: 57,000 के आस-पास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें,57,200 पर स्टॉप-लॉस रखें और 56,600-56,450 का टारगेट रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।