Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : NMC केस सेटलमेंट की वजह से 5680 करोड़ रुपये के एडजेस्टमेंट के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 72% घटा है। हालांकि, ब्याज से होने वाली कमाई9% से ज्यादा बढ़ी है। पहली तिमाही में टाटा कंज्यूमर के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। रेवेन्यू 12% तो मुनाफा 28% बढ़ा। 8 से 9% के अनुमान के मुकाबले वॉल्यूम ग्रोथ 13% रही

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 8:08 AM
Stock Market : NMC केस सेटलमेंट की वजह से 5680 करोड़ रुपये के एडजेस्टमेंट के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 72% घटा है। हालांकि, ब्याज से होने वाली कमाई9% से ज्यादा बढ़ी है

Market news : कच्चे तेल के नीचे आने से बाजारों के सेंटिमेंट सुधरे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। डाओ और नैस्डैक फ्यूचर्स 300 अंक तक ऊपर दिख रहे हैं। इधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। सोने में भी चमक बढ़ी है और यह 4100 डॉलर के पार चला गया है। ऐसे में करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

24 जुलाई को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लगातार पांचवें दिन दबाव में रहे और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी 23,600 के स्तर के करीब आ गया। हालांकि,कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी के दम पर इंडेक्स ने दिन के निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी की। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत $100 प्रति बैरल के पार पहुँच गई,जिससे निवेशकों का मूड खराब रहा। इस कमजोरी के बावजूद,निफ्टी अपने इंट्राडे लो 23,606.30 से संभला,जबकि सेंसेक्स भी रिकवर होकर 76,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ।


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 331.62 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,059.77 पर और निफ्टी 102.15 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 23,767.45 पर बंद हुआ।

GIFT निफ्टी

शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी 23,939.50 के आसपास मजबूती से ट्रेड कर रहा था,जो घरेलू इक्विटी बाज़ार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 107 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी लेकर 23,932.50 के स्तर पर दिख रहा है। निक्केई में 0.09 फीसदी की हल्की तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स 0.18 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हैंग सेंग में 0.44 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवानी इंडेक्स 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.28 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। हालांकि, शांघाई कंपोजिट 0.55 फीसदी की तेजी दिखा रहा है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को टेक-हैवी नैस्डैक में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने बड़ी कंपनियों की कमाई की रिपोर्ट आने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारी खर्च को लेकर चिंता के चलते चिप कंपनियों के शेयर बेचे। वहीं,मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहने के बावजूद तेल की कीमतों में गिरावट ने वॉल स्ट्रीट को कुछ सहारा दिया।

डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 235.60 अंक या 0.46% बढ़कर 51,947.25 पर पहुंच गया। S&P 500 में 3.68 अंक या 0.05% की बढ़त हुई और यह 7,411.98 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 161.87 अंक या 0.64% गिरकर 24,975.82 पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को एशियाई ट्रेडिंग की शुरुआत में डॉलर अपने बड़े प्रतिस्पर्धी देशों की मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ है। वीकेंड में अमेरिका ने ईरान पर बमबारी का अभियान रोक दिया जिससे तेल की कीमतों में गिरावट आई और ग्लोबल बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके चलते डॉलर पर दबाव बना है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.2 के लेवल पर दिख रहा है।

Market cues : निफ्टी 23600 के अहम सपोर्ट के करीब, यह लेवल टूटने पर बढ़ सकती है गिरावट

US बॉन्ड यील्ड

तेल की कीमतों में आई गिरावट से 10-साल के ट्रेजरी यील्ड 4 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.63% पर आ गई है और 2-साल की ट्रेजरी यील्ड में भी लगभग 3 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई,जिससे यह 4.30% पर पहुंच गई।

एशियाई करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस जोन की नौ प्रमुख करेंसी में से छह में मजबूती आई है,जबकि तीन में पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी नजर आ रही है। थाई बात सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी है, जिसमें 0.31% की बढ़त दिख रही है। इसके बाद फिलीपीन पेसो (0.206%) और जापानी येन (0.165%) का नंबर है। मलेशियन रिंगित (0.13%),सिंगापुर डॉलर (0.116%) और चीनी रेनमिनबी (0.049%) में भी मामूली बढ़त दिख रही है।

दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई वॉन इस क्षेत्र की सबसे कमजोर करेंसी दिख रही है,जिसमें 0.324% की गिरावट आई है। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया में 0.15% की गिरावट हुई है और ताइवान डॉलर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 0.009% की मामूली गिरावट दिख रही है।

US-ईरान के बीच हमले थमे, क्रूड में गिरावट, $92/BBL के पास ब्रेंट

14 दिन की बमबारी के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हमले थमने से राहत मिली है। कूटनीतिक समाधान की उम्मीद जागने से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट करीब 5 फीसदी फिसलकर 92 डॉलर के पास आ गया है।

टाटा कंज्यूमर के अच्छे नतीजे, NTPC के अच्छे रिजल्ट

पहली तिमाही में टाटा कंज्यूमर के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। रेवेन्यू 12% तो मुनाफा 28% बढ़ा। 8 से 9% के अनुमान के मुकाबले वॉल्यूम ग्रोथ 13% रही। वहीं NTPC के रिजल्ट उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। प्रॉफिट 12% बढ़ा और मार्जिन में भी उछाल दिखा है।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के अच्छे नतीजे, IDFC फर्स्ट बैंक का मुनाफा डबल हुआ

पहली तिमाही में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के नतीजे अच्छे रहे हैं। ब्याज से होने वाली कमाई 32% तो मुनाफा 37% बढ़ा है। NIM में हल्का दबाव दिखा है। वहीं IDFC FIRST बैंक का NII 21% तो मुनाफा डबल से ज्यादा बढ़कर 1075 करोड़ हो गया है। बैंक का NPA अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

72% घटा बैंक ऑफ बड़ौदा मुनाफा, 36% बढ़ा बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट

NMC केस सेटलमेंट की वजह से 5680 करोड़ रुपये के एडजेस्टमेंट के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 72% घटा है। हालांकि, ब्याज से होने वाली कमाई9% से ज्यादा बढ़ी है। बैंक के NPA में बढ़त दिखी है। वहीं दूसरी ओर बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 36% से ज्यादा बढ़ा है। इसके असेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा है।

आज आएंगे कोल इंडिया और BEL के रिजल्ट

आज निफ्टी कंपनी कोल इंडिया और BEL के आएंगे नतीजे। इनके आय और मुनाफे में 6-7 परसेंट बढ़त का अनुमान है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। इसके अलावा केनरा बैंक और टाटा पावर समेत वायदा की 5 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली

एक्सचेंज के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,24 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और ₹3,892 करोड़ के शेयर बेचे। इसके उलट,घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार दूसरे सेशन में भी नेट खरीदार बने रहे और ₹5,453 करोड़ के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।