Get App

Market Insight: निवेशकों के लिए शानदार है ये बाजार, क्वालिटी रेट सेंसिटिव शेयरों में हर गिरावट पर करें खरीदारी, ट्रेडर रहें सावधान

Market Insight : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,900-23,950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,150 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर और बड़ा सपोर्ट 23,650-23,700 पर है। शुक्रवार के आधे लॉन्ग बुक करें और आधी पोजीशन बनाए रखें

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:27 AM
Market Insight: निवेशकों के लिए शानदार है ये बाजार, क्वालिटी रेट सेंसिटिव शेयरों में हर गिरावट पर करें खरीदारी, ट्रेडर रहें सावधान
Market Insight : अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में अब 57,400-57,500 का शुरुआती लक्ष्य रखें। अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो बड़ी तेजी आ सकती है

Market Insight: आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोमवार को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं। मध्य-पूर्व में तनाव कम होने और तेल की कीमतें घटने से बाजार का मूड बेहतर हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इस माहौल में बाजार की आगे की चाल और आज के लिए ट्रेंडिंग रणनीति पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि हमारा शुक्रवार वाला नजरिया ठीक वैसा ही निकला। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स को हमने निफ्टी की कॉल्स लेकर जाने को कहा था। यही बात हुई थी कि ट्रंप शायद वीकेंड पर कुछ नहीं करेंगे। ऐसे में जो गैपअप मिला है वो टिकेगा या नहीं? यह बड़ा सवाल है।

दिक्कत यह है कि कच्चा तेल गिरा तो है लेकिन टूटा नहीं है। सुबह ब्रेंट क्रूड $88 पर था,अब वापस $92-93 पर आ चुका है। अक्टूबर वाला कॉन्ट्रैक्ट तो $88 पर है। मगर फिर भी शुक्रवार के $100-102 के मुकाबले काफी राहत है। शुक्रवार को निफ्टी की क्लोजिंग 23,800 से सिर्फ 33 अंक नीचे हुई थी। इसके पहले वाले शुक्रवार को निफ्टी की क्लोजिंग 24,300 से 35 अंक ऊपर हुई थी। ऐसे में ये संभव है कि 23,800-24,300 की रेंज अभी भी कायम रहे।

बाजार: क्यों पलटे ट्रंप?

शुक्रवार को हमने US बॉन्ड यील्ड पर नजर रखने की बात की थी। जब भी बॉन्ड यील्ड 4.7% के करीब आएगी,ट्रंप पीछे हटेंगे ।4.7% की बॉन्ड यील्ड अमेरिका के लिए सबसे बड़ा पेन प्वाइंट है। अमेरिका को जल्दी ही मिड टर्म चुनावों में जाना है। ऐसे में गैसोलिन के भाव वापस आना बड़ा निगेटिव था। अमेरिका चाहता है कि कच्चा तेल $75 के ऊपर रहे लेकिन $90 के नीचे कायम रहे। इसीलिए आप देखेंगे कि खबरें वैसी ही आती हैं। जैसे ही कच्चा तेल $70 के नीचे आता है,निगेटिव खबर आती है और जैसी ही कच्चा तेल $100 के करीब आता है,पॉजिटिव खबर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें