Get App

Sensex 471 अंक टूटा- Nifty 14700 के नीचे हुआ बंद

आज के कारोबार में सेसेंक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी टूटकर 48,690.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 5:59 PM
Sensex 471 अंक टूटा- Nifty 14700 के  नीचे हुआ बंद

03:35 PM

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में सेसेंक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी टूटकर 48,690.80 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंदहुआ है।

आज के कारोबार में ऑटो, पावर को छोड़कर  सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। वही बैकिंग, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली हावी रही।

03: 10 PM 

नेपाल (Nepal) सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर लगाई गई रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया है, क्योंकि हिमालयी राष्ट्र में कोरोनोवायरस (Coronavirus) के मामले खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। घातक वायरस ने अब तक 4,13,111 लोगों को संक्रमित किया है और देश में अब तक 4,084 लोगों की मौत हो चुकी है।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने मंगलवार को एक नेटिफिकेशन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल उड़ानों का निलंबन अब 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

03:00 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें