Get App

Sensex 151 अंक चढ़ा- Nifty फ्लैट हुआ बंद, smallcap, metal, PSU bank 2% फिसला

STAR CEMENT का बोर्ड शुक्रवार को बायबैक पर विचार करेगा। शेयर बायबैक पर विचार के लिए शुक्रवार को बैठक होगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 6:56 PM
Sensex 151 अंक चढ़ा- Nifty फ्लैट हुआ बंद, smallcap, metal, PSU bank  2% फिसला

03:35 PM

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है और कारोबारी दिन में बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पहुंचा और ऊपरी स्तर से थोड़ा हल्का हुआ। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एक तरफ जहा रियल्टी, पावर शेयरों में दबाव देखने को मिला ।वहीं    मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। हालांकि IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

आज के कारोबार में बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बिकवाली हावी रही।

कारोबार के अंत में सेसेक्स 151.81 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 54,554.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.85 अंक यानी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 16,280.10 के स्तर पर बंद हुआ।



03:22 PM

ASHOKA BUILDCON Q1 (YoY)।   कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी को 27.9  करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 80.2  करोड़ रुपये मुनाफा रहा है। आय 761.3  करोड़ रुपये से बढ़कर 1,283.2  करोड़ रुपये पर रही है।

03:15 PM

EVEREADY Q1(YoY)पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 25 Cr से बढ़कर 30 Cr रुपए और कंसो आय 263 Cr से बढ़कर 282 Cr करोड़ रुपए पर आ गई है। कंसो EBITDA 41 Cr से बढ़कर 59  करोड़ रुपए और कंसो EBITDA मार्जिन 15.7% से बढ़कर 20.9% पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें