Get App

बढ़त पर बंद हुआ बाजार, Metals शेयरों ने भरा जोश, Autos शेयर फिसले

सेबी ने FPO लाने के लिए रुचि सोया के आवेदन को मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह FPO 4,300 करोड़ रुपये का होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2021 पर 8:24 AM
बढ़त पर बंद हुआ बाजार, Metals शेयरों ने भरा जोश, Autos शेयर फिसले

03:37 PM


मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई है लेकिन कारोबारी दिन में बाजार में तेजी दिखी और सेसेंक्स-निफ्टी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड स्तर छुआ था। आज इंट्राडे में निफ्टी ने 16,585 का नया रिकॉर्ड बनाया । वहीं सेंसेक्स ने 55,680 का नया रिकॉर्ड छुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 145.29 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.95 अंक यानी 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ।



03:27 PM

राकेश झुनझुनवाला और राधाकृष्ण दमानी की हिस्सेदारी वाला आज का मिडकैप स्टॉकः Fortis

Dealers ने  इस स्टॉक में 10-15% upside नजर आती है। इस कंपनी के अब Rakesh Jhunjunwala के पास 3.5 crore shares हैं। वहीं Jhunjhunwala family ने भी इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 4.31% से बढ़ाकर 4.64%  की है। इनके अलावा RK Damani family के पास भी इस कंपनी के 46 lakh shares हैं। ये Shareholding pattern 31st July 2021 के मुताबिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें