Get App

Sensex 765 अंक चढ़ा- Nifty 16900 के पार हुआ बंद, Metal, Pharma, Banks शेयरों से मिला सहारा

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 765.04 अंक यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 56,889.76 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2021 पर 8:27 AM
Sensex 765 अंक चढ़ा- Nifty 16900 के पार हुआ बंद, Metal, Pharma, Banks शेयरों से मिला सहारा

03:36 PM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों में भी जोरदार रैली देखने को मिली। जिसके चलते सेसेंक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहे। इक्विटी मार्केट की तरह ही  डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती बढ़ी है और रुपया  15 जून के बाद के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी शानदार बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.70 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं बीएसई का मेटल इडेक्स 2.62 फीसदी,  OIL & GAS इंडेक्स 1.94 फीसदी , POWER इंडेक्स 2.31 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें