03:35 PM
03:35 PM
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में कंसोलिडेशन का मूड़ हावी हुआ और अंत में बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी रही और बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.91 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.34 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.10 अंक यानी 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ।
03:20 PM
Nuvoco Vistas की शेयर बाजार में एंट्री अच्छी नहीं रही थी और कंपनी के शेयर 16 पर्सेंट के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। मार्केट के जानकरों का कहना है कि अधिक वैल्यूएशन और 70 प्रतिशत हिस्सा OFS (ऑफर फॉर सेल) के लिए आवंटित करने की वजह से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। बाकी कंपनी के वित्तीय आंकड़े अभी भी मजबूत है। HDFC सिक्योरिटीज ने तो लॉन्ग-टर्म निवेशकों को Nuvoco Vistas को बाय करने की भी सलाह दी है।
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Nuvoco Vistas के शेयर अगले एक साल में 827 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं, जो इसके मौजूदा स्तर से 55 पर्सेंट अधिक है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के फंडामेटल्स पर जोर देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा, दो बड़े अधिग्रहण के बाद Nuvoco Vistas देश की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। इसमें पहला अधिग्रहण 2016 में ला फर्म सीमेंट और दूसरा अधिग्रहण 2020 में इमामी सीमेंट का था।
03:10 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। ONGC JSW STEEL, INDUSINDBK, UPL, CIPLA निफ्टी के टॉप गेनर है।
02:56 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेसेंक्स 466.39 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 58,957.32 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 148.20 अंक यानी 0.85 फीसदी की मजबूती के साथ 17,545.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।
02:43 PM
CarTrade का स्टॉक IPO प्राइस से 15 प्रतिशत नीचे,एनालिस्ट्स को बढ़ने की उम्मीद
CarTrade के स्टॉक का प्राइस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1,380 रुपये पर था, जो इसके 1,618 रुपये प्रति स्टॉक के IPO प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत कम है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स को इस स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि देश में सेकेंड हैंड कारों का मार्केट 2026 तक 15 प्रतिशत के CAGR से बढ़कर लगभग 50 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक को 1,415 रुपये से ऊपर खरीदना चाहिए। इसमें मौजूदा प्राइस से कुछ और गिरावट आ सकती है।अगर यह 1,410 से 1,420 रुपये को पार करने में नाकाम होता है तो यह गिरकर 1,300 से 1,250 रुपये तक भी जा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक को 1,415 रुपये या लगभग 1,300 रुपये के लेवल पर खरीदने से इनवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
02:30 PM
केमिकल, गैस Mfg. से जुड़ी कंपनियो को राहत संभव है। सेफ्टी इंस्पेक्शन थर्ड पार्टी के जरिए भी संभव है। अभी सिर्फ PESO अधिकारी ही इंस्पेक्शन करते थे। गैस कंटेनर में QR कोड डालना जरूरी है। ISO सर्टिफिकेशन वाले गैस कंटेनर का इस्तेमाल किया जाएगा। आमोनियम नाइट्रेट इंपोर्ट केवल Bagged form में होगी। सेफ्टी इंस्पेक्शन थर्ड पार्टी के जरिए भी संभव है।
02:22 PM
Spicejet को मिली शेयरहोल्डरों की मंजूरी, स्पाइसएक्सप्रेस को ट्रांसफर करेगी अपना कार्गो बिजनेस
स्पाइसजेट (Spicejet) ने मंगलवार को बताया कि शेयरहोल्डरों ने उसकी कार्गो और लॉजिस्टिक सेवाओं को उसकी ही सहायक कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर करने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रांसफर स्लंप सेल बेसिस पर हुआ है और यह पूरी डील शेयरों में हुई है, जिसकी कीमत करीब 2,555 करोड़ रुपये बताई गई है। स्पाइसजेट को इस कदम से अपनी निगेटिव नेटवर्थ सुधारने में मदद मिलेगी।
शेयरहोल्डरों ने इसके अलावा क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। स्पाइसजेट ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब एयरलाइन इंडस्ट्री कोरोना महामारी की मार के बाद रिकवरी की राह पर है।
02:22 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी नीचे से करीब 190 प्वाइंट सुधरा है जबकि सेंसेक्स नीचे से करीब 620 प्वाइंट सुधरा है। वहीं मिडकैप नीचे से करीब 500 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी हावी है।
02:10 PM
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के नॉन-लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचने के लिए टाई-अप किया है। बजाज आलियांज ने बताया कि इन प्रोडक्ट्स में हेल्थकेयर, पर्सनल एक्सिडेंट और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी शामिल होंगी। IPPB के पास 650 ब्रांच और 1,36,000 से अधिक बैंकिंग एक्सेस पॉइंट्स का बड़ा नेटवर्क है।
ग्रामीण डाक सेवक या पोस्टमैन को पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (POSP) के तौर पर काम करने की अनुमति है। इन्हें पॉइंट ऑफ सेल के जरिए बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स के लिए ट्रेनिंग दी गई है।
02:00 PM
BSE ने सिर्फ 3 महीने में जोड़े 1 करोड़ नए निवेशक, बना नया रिकॉर्ड
भारतीय शेयर बाजार में आम निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में करीब 1 करोड़ नए निवेशक जुड़े हैं। BSE ने बताया कि 6 जून से 21 सितंबर 2021 के बीच 1 करोड़ नए यूनिक क्लाइंट कोड रजिस्टर (निवेशकों का मिलने वाला एक यूनिक कोड) हुए हैं। BSE के इतिहास में यह अब तक की सबसे तेज गति से निवेशकों का जुड़ाव है।
इसके साथ ही एक्सचेंज के साथ रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 7 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ पहुंच गई है। जून 2021 में बीएसई ने 7 करोड़ निवेशकों की संख्या को छुआ था। अगर तुलना करे तो, एक्सचेंज को इसके पहले 1 करोड़ निवेशक जोड़ने में करीब 6 महीने का समय लगा था। जनवरी 2021 में BSE ने करोड़ निवेशक के आंकड़े को छुआ था। इस तरह इस साल अब तक करीब 2 करोड़ नए निवेशक BSE से जुड़ चुके हैं।
01:50 PM
HCL Tech। कंपनी ने Lendico के साथ करार किया है। SMEs के लिए JV डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी। वहीं दूसरी तरफ HINDUSTAN AERONAUTICS के शेयर विभाजन पर फैसला टला है।
01:40 PM
तीन दिनों में करीब 10% टूटने के बाद METAL INDEX संभला है। आज करीब 1.5% ऊपर कारोबार कर रहा है। JSW स्टील, SAIL, TATA STEEL, VEDANT जैसे दिग्गजों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
01:30 PM
PARAS DEFENCE IPO को सुपरहिट रिस्पांस मिल रहा है। सिर्फ चार घंटे में करीब साढ़े 7 गुना इश्यू भरा है। रिटेल निवेशकों से बंपर रिस्पांस मिल रहा है। PRICE BAND165 से 175 रुपए के बीच है। 23 सितंबर को इश्यू बंद होगा।
01:20 PM
Cryptocurrency Price Today: बिटकॉइन (Bitcoin) मंगलवार को 6,28 फीसदी की गिरावट के साथ 42,699 डॉलर तक गिर गया था। Coinmarketcap के मुताबिक, खबर लिखने के समय बिटकॉइन की कीमत 42,977.18 डॉलर हो गई। सबसे बड़ी वर्चुअल करेंसी का मार्केट कैपिटल 808,58 बिलियन डॉलर है। ट्रेडिशनल मार्केट्स और ग्लोबल मार्केट्स में कमजोरी का क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर असर पड़ा, बिटकॉइन सोमवार को 48,242.38 डॉलर से 44,487.10 डॉलर तक गिर गया।
लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में कारोबार कर रही थीं, Cardano 1.92 प्रतिशत नीचे डॉलर 2.09 पर कारोबार कर रहा था। जबकि Binance Coin 6.80 फीसदी की गिरावट के साथ 363.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी तरफ मंगलवार को बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी करेंसी Ethereum भी 5.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,011 डॉलर पर आ गई।
01:10 PM
एस्सार ग्रुप के फाउंडर रवि रुइया के दामाद की कंपनी Matix Fertilisers & Chemicals ने लेंडर्स के साथ 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का मामला निपटा लिया है। इसके लिए कंपनी ने 3,082 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान (OTS) किया है। यह हाल के वर्षों की बड़ी OTS डील्स में से एक है जिसमें सभी लेंडर्स नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) के दायरे से बाहर अपनी बकाया रकम पर समझौता करने के लिए सहमत हुए हैं।
एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह डील पिछले महीने हुई थी। यह ऑफर प्रत्येक एक रुपये के बकाया पर 68 पैसे के भुगतान के बराबर है।
01:00 PM
निचले स्तरों से बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। नीचे से निफ्टी 120 और निफ्टी बैंक 400 अंक सुधरा है। Infosys, Bajaj Fin, Reliance बाजार में दम भर रहे हैं। मिडकैप की भी करीब सारी गिरावट खत्म हुई है।
12:50 PM
सीएनबीसी-आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक स्क्रैपिंग, टेस्टिंग सेंटर से जुड़े नियम जल्द आएगे। इस हफ्ते नियमों का एलान होगा। स्क्रैपिंग सेंटर वाहन पोर्टल से लिंक होंगे। साथ ही समय-समय पर स्क्रैपिंग सेंटर की ऑडिटिंग होगी। 25 सितंबर से नियम लागू होंगे।
12:40 PM
NAV INVESTMENTS के आशीष बहेती की बाजार पर राय
NAV INVESTMENTS के आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है बाजार बहुत ज्यादा वोलाटाइल है फिर भी निफ्टी पर हमारा बुलिश नजरिया बना हुआ है। इसमें अभी कोई बिकवाली की सलाह नहीं दे रहे हैं। निफ्टी को 17340 के स्तर पर खरीदारी करें इसमें 17500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि आशीष ने बैंक निफ्टी के चार्ट के मुताबिक इसमें बिकवाली की सलाह दी है। उन्होंने कहा बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट नजर आ रही है बैंक निफ्टी में और करेक्शन आ सकता है। इसमें 36600 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 36200 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
12:30 PM
LINCOLN PHARMA। Cephalosporin प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है। गुजरात इकाई में Cephalosporin का प्रोडक्शन करेगी। कंपनी Cephalosporin प्लांट पर 30 करोड़ निवेश करेगी। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 2.45 रुपये 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 386.55 के स्तर पर नजर आ रहा
12:20 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस रियल्टी स्टॉक ने इस वर्ष दिया 130 प्रतिशत का रिटर्न
स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में रियल्टी सेक्टर के स्टॉक अनंत राज ने इस वर्ष अभी तक शेयरहोल्डर्स को 130 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 26.85 रुपये से बढ़कर 62.35 रुपये पर पहुंचा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह और बढ़ सकता है क्योंकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने 10 वर्षों के कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट किया है।
अनंत राज में कुछ फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने भी मार्च तिमाही में 8.36 प्रतिशत से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर जून तिमाही में 8.52 प्रतिशत की है।एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को मौजूदा लेवल्स पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए एक वर्ष का टारगेट 80 रुपये का है।
12:10 PM
TATA MOTORS। कमर्शियल गाड़ियों के दाम बढ़ाएगी। 1अक्टूबर से कमर्शियल गाड़ियों के दाम बढ़ाएगी। कंपनी कमर्शियल गाड़ियों के दाम 2% तक बढ़ाएगी। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 1.65 रुपये यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 297.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।
12:00 PM
CYIENT। कंपनी ने TM Forum के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 14.85 रुपये यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 1070.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।
11:50 AM
चांदी में कारोबार
चांदी दिसंबर 2020 के निचले स्तरों पर पहुंची है और ये घरेलू बाजार में 60000 के नीचे कारोबार कर रही है। डॉलर में मजबूती से चांदी की चमक फीकी पड़ी है। FOMC बैठक से पहले बाजार में निवेशक सतर्क है।
11:40 AM
कच्चे तेल में कारोबार
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिल रही है। कल 1.5% की गिरावट के बाद ब्रेंट फिर 74 डॉलर के पार निकला। US में तंग सप्लाई की वजह से क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है । वहीं गैस और दूसरे एनर्जी प्रोडक्ट के भी दाम बढ़े है। चीन संकट की वजह से कच्चे तेल में ऊपरी स्तरों पर दबाव कायम है । US Fed के आउटकम पर बाजार की नजर बनी हुई है।
11:30 AM
मेटल में दबाव क्यों?
Evergrande के दिवालिया होने की आशंका से मेटल्स में दबाव बना हुआ है। Evergrande, चीन की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। साथ ही डॉलर में मजबूती से भी मेटल्स पर दबाव बना हुआ है
11:20 AM
Gold price गोल्ड का प्राइस डोमेस्टिक मार्केट में मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरा। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत घटकर 46,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन में इंट्राडे कारोबार के दौरान इसने 45,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग 6 महीने का लो लेवल छुआ था।
MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स का प्राइस 59,657 रुपये पर बदलाव नहीं हुआ।दुनिया के कई देशों के स्टॉक मार्केट में बिकवाली के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस गिरकर 1,764.94 डॉलर प्रति औंस पर था। फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। एनालिस्ट्स को फेडरल रिजर्व की ओर से बॉन्ड की खरीद में कटौती करने को लेकर संकेत देने की उम्मीद है।
11:10 AM
NEWSRISE से मिली खबर के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी एसेट को एक यूनिट के तहत लाने पर ऊर्जा मंत्रालय विचार कर रही है।नई यूनिट को लिस्ट कराकर विनिवेश संभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोल, पावर कंपनियों के पास 14 GW का रिन्यूएबल पावर एसेट है।
10:52 AM
IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार पर राय
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में एक दो दिनों तक और घबराहट देखने को मिल सकती है। ये थोड़ा चॉपी भी दिखाई पड़ सकता है। निफ्टी में अगले 2 से 3 दिनों में 200 अंकों की गिरावट दिखने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसमें आईटी की वजह से गिरावट आ सकती है। इसलिए ट्रेडिंग करें लेकिन कुछ बाय तो कुछ सेल की रणनीति अपनाएं और हेज करके चलें।
भसीन ने कहा कि बाजार में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जब सेल ऑफ आयेगा तो आपको संभलने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अपने स्टॉपलॉसेस के साथ ही ट्रेड कीजिये। हालांकि यहां पर मैं नये स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह नहीं दे रहा हूं क्योंकि मार्केट चॉपी हो सकता है। कल की कॉल्स पर अपडेट हुए भसीन ने कहा कि कल की इंडसइंड बैंक में जो सेल का कॉल दिया था वह आज भी उस पर कायम हैं यह स्टॉक 1065 के स्तर तक फिसल सकता है। इसके अलावा कल के डीएलएफ के कॉल में आज भी कमजोरी नजर आ सकती है।
10:43 AM
HDFC। फेस्टिव होम लोन का ऑफर दिया है। 6.70 फीसदी पर होम लोन का ऑफर दिया है। फेस्टिव होम लोन का ऑफर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा यानी बैंक द्वारा दिए जा रहे 6.70 फीसदी का होम लोन रेट 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
10:36 AM
B Riley के Seth R. Freeman बोले-चीन की दिक्कतों का भारत को फायदा मिलेगा। सीएनबीसी-आवाज से खास बातचीत में कहा- बाजार की दिशा साफ नहीं है। चीन के Evergrande संकट से ग्लोबल मार्केट की चिंताएं बढ़ी है।
सोने-चांदी दबाव, US Fed के आउटकम पर है बाजार की नजर, जानिए एक्सपर्ट्स किन Commodity में लगा रहे दांव
10:32 AM
कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी 100 अंक फिसला है। HDFC BANK, ICICI, AXIS और MARUTI बाजार पर PRESSURE बना रहे हैं। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
10:24 AM
FMCG शेयरों की रैली जारी है। FMCG इंडेक्स में लगातार 8वें हफ्ते खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। FMCG इंडेक्स 2 दिनों 4 परसेंट उछला है। HUL, VARUN BEVERAGES, MARICO जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
10:15 AM
रियल्टी शेयरों ने सुपरफास्ट रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3 परसेंट उछला है। KOLTE PATIL, PRESTIGE और GODREJ PROPERITIES के शयेर 4 से 6 परसेंट तक दौड़े है।
10:07 AM
Rupee opening: इक्विटी मार्केट की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है और रुपया आज 15 पैसे बढ़त पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 73.59 के स्तर पर खुला है।
वहीं कल यानी सोमवाल को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे कमजोर होकर 73.74 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:55 AM
SPICEJET। कार्गो कारोबार Spicexpress में ट्रांसफर करने को मंजूरी मिली है। शेयरधारकों ने कारोबार ट्रांसफर को मंजूरी दी है। लॉजिस्टिक कारोबार के ट्रांसफर से 2556 Cr का की एकमुश्त आय है। QIP के जरिए 2500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली है।
09:42 AM
कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट के बीच बाजार रिकवरी के मूड में है। निफ्टी चौथाई परसेंट की मजबूती के साथ 17400 के ऊपर टिका है लेकिन निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स पर हल्का दबाव दिख रहा है।09:34 AM
L&T। कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 1000- 2500 करोड़ रुपये का है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 11.95 यानी (0.70%) की बढ़त के साथ 1712.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:28 AM
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आए जिसके कारण आम आदमी की कीमतों में कमी उम्मीदों को झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी मंगलवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16वें दिन कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को रेट में में बदलाव किया गया था, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।
09:16 AM
बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 254.86 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 58774.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 75.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17464.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:08AM
SBI LIFE पर ब्रोकरेज की राय
UBS ने SBI LIFE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,440 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्रोडक्ट मिक्स में सुधार हुआ है। इसके अतिरिक्त FY21-24 में VNB मार्जिन 3% बढ़कर 26.2% संभव है। इन्होंने FY22/FY23 के लिए APE अनुमान 3.6%/4.5% बढ़ाया है और इसके साथ ही FY22/FY23 के लिए VNB अनुमान भी 12.7%/143% बढ़ाया है।
09:02 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 3.24 अंक यानी 0.0 फीसदी की मानूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 56.10 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 17453.00 के स्तर पर नजर आ रहा है
08:59 AM
INDUS TOWERS पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने INDUS TOWERS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 310 रुपये से बढ़ाकर 330 रुपये तय किया। उनका कहना है कि टेलीकॉम राहत पैकेज कंपनी के लिए काफी पॉजिटिव है। ये कंपनी टॉप 40 ESG कंपनियों में शामिल है।08:53 AM
TCS पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने TCS पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने FY23/24 के लिए EPS अनुमान 2%/4% बढ़ाया है। इसके अलावा भी क्लाउड ट्रांजिशन से कई नई संभावनाएं खुलेंगी।
08:49 AM
KITEX। कंपनी तेलंगाना में 2406 करोड़ का निवेश करेगी । तेलंगाना सरकार के साथ करार किया है।
08:42 AM
ZYDUS। Zydus ने अपने 2 ब्रांड बेचने का करार किया है। Mifegest और Cytolog, Ingrace को बेचेगी । Ingrace, PE फर्म True North का हिस्सा है।
08:37 AM
ADANI PORTS। अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) को 20 सितंबर को आंध्र प्रदेश (AP) के गंगावरम पोर्ट (Gangavaram Port) में 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से मंजूरी मिली। CCI ने एक बयान में कहा, कमीशन ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की तरफ से गंगावरम पोर्ट की 10.40% इक्विटी शेयर होल्डिंग के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी।
CCI की मंजूरी अडानी पोर्ट्स को गंगावरम पोर्ट में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के एक महीने बाद आई है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में कहा था कि ये डील 644.78 करोड़ रुपए की है और लेनदेन एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
08:31 AMHCL TECH। HCL Tech ने MKS Instruments से 5 साल का करार किया है। डिजिटल और क्लाउड सर्विसेस के लिए करार किया है।
08:25 AM
JBM AUTO /TATA MOTOR। BEST ने नई बसों का टेंडर निकाला है। मुंबई के लिए 1900 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जानी हैं।
08:20 AMKOLTE PATIL। PGIM INDIA MF ने 5 लाख शेयर खरीदे है और ये शेयर 314.36 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे है। PGIM अमेरिकी की Prudential Financial की सहयोगी है ।
08:16AM
सरकारी बैंकों पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक DHFL को कर्ज देने वालों को इस हफ्ते से पैसा मिलने लगेगा। SBI कंसोर्सियम ने ट्रांजैक्शन दस्तावेजों पर दस्तखत किए है। Piramal Group ने DHFL के लिए 37,250 करोड़ का ऑफर दिया है।
08:11 AM
फोकस में मेटल शेयर
कमोडिटीज में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। कॉपर के दाम 3% फिसलकर 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए है जबकि आयरन ओर के दाम जुलाई 2020 के निचले स्तर पर है। वहीं जिंक 2% फिसलकर 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
08:06 AM
Paras Defence IPO में क्या करना चाहिए आपको निवेश, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
चॉइस ब्रोकिंग ने इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह देते हुए कहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट प्रोफाइल को देखते हुए Paras Defence की कोई प्रतिद्वंदी कंपनी लिस्टेड नहीं है। लिहाजा इसका फायदा कंपनी को मिलेगा।
मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि जून तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के पास 305 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है। साथ ही कंपनी के पास डिफेस, स्पेस ऑप्टिक्स, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, हैवी इंजीनियरिंग और विशिष्ट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी अच्छा डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है।
हालांकि कंपनी बिजनेस के मोर्चे पर कंपनी की आमदनी और मुनाफा स्थिर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रेश शेयरों के जारी होने के बाद 175 रुपये की ऊपरी प्राइस बैंड पर P/E करीब 43 गुना पर आ सकता है।
साथ ही सरकार के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट पर जोर और डिफेंस सेक्टर को अधिक बजट आवंटन कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही ड्रोन को लेकर आई PLI स्कीम से भी कंपनी को फायदा मिल सकता है। जानकारों को कहना है कि IPO के छोटे साइज, अच्छी वैल्यूएशन और डिफेंस सेक्टर पर कंपनी के फोकस को देखते हुए इस IPO में कई गुना बोलियां देखी जा सकती हैं।
Paras Defence उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो डिफेंस और स्पेस रिजर्स सेक्टर को कस्टमाइज्ड प्रोजेक्ट्स मुहैया कराती है। नवी मुंबई और थाणे में कंपनी की दो अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। कंपनी की शुरुआक 2009 में हुई थी और पिछले 12 साल में इसने इंडिया के स्पेस और डिफेंस सेक्टर में कामयाबी से अपनी पहचान बनाई है।
07:59AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 17510-17551 पर है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 17586-17628 और बेस जोन 17305-17262 है। इसका बड़ा बेस जोन 17209-17167 पर है। कल हमने पुलबैक खेला लेकिन बाद में 17300 पुट खरीदी। क्लोजिंग में 17300 पुट करीब डबल हुई। शुरुआत में 17300 पुट में मुनाफावसूली करें। 17500 पर भारी कॉल राइटिंग, 17500 तक सतर्क रहें, एकदम लॉन्ग से बचें। नए लॉन्ग या शॉर्ट ट्रेड का फैसला 17500-550 के जोन को देखकर होगा।
07:50 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37450-37610 है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 37750-37840 और बेस जोन 37110-37040 है। बड़ा बेस जोन 37840-37750है। नीचे 37040-110 अहम बेस जोन है और शुरुआत में 37040-110 के करीब शॉर्ट कवर करें।
07:47 AM
आज के ट्रेडिंग टिप्स
Globe Capital
Buy HUL tgt 2845 sl ,2770
Centrum Broking Ltd
BUY MARICO SL 555 TGT 584
wavesstrategy.com
BUY TIMKEN AT CMP 1803.25 SL 1740 TGT 1930
07:42 AM
SBI CARDS में हिस्सा बेचेगा CARLYLE ASIA
SBI Cards में Carlyle Asia अपनी हिस्सेदारी आधी करेगा। Carlyle Asia ब्लॉक डील के जरिए आज 3.4% हिस्सा 1,021 से 1,072 के बीच बेचेगा। 3,267 करोड़ जुटाने की योजना है।
07:35 AM
आज खुलेगा PARAS DEFENCE & SPACE TECH का IPO
आज PARAS DEFENCE AND SPACE TECH का IPO खुलेगा। प्राइस बैंड 165 से 175 रुपए के बीच है। 170 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। ANCHOR INVESTORS से कंपनी ने 51 करोड़ रुपए जुटाए।
एशिया कमजोर, SGX NIFTY और DOW FUTURES मजबूत,बंद रहेंगे चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार
07:25 AM
क्रूड में नरमी, सोने में बढ़त
डॉलर में मजबूती से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 74 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। चीन की real estate company Evergrande Group के लिक्विडिटी संकट से सोने में मजबूती का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। COMEX GOLD का भाव 1760 डॉलर के ऊपर है ।
07:15 AM
एशिया कमजोर, SGX NIFTY और DOW FUTURES मजबूत
ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। SGX NIFTY की बढ़त पर शुरुआत हुई है। एशिया में निक्केई डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला है। आज चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद हैं लेकिन DOW FUTURES में 150 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है। कल भारी गिरावट के बाद निचले स्तरों से 350 प्वाइंट सुधरकर DOW बंद हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।