Market outlook : CNBC-आवाज के बर्थ डे सेलिब्रेशन में बाजार के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए और निवेश के मंत्र भी बताए। इस मौके पर MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा कि बाजार में इस साल अच्छे रिटर्न मिलेंगे। IPO मार्केट कुछ वक्त के लिए बंद कर देना चाहिए जिससे सेकेंडरी मार्केट में मजबूती आएगी।
वेनेजुएला टेंशन का बाजार पर शॉर्ट टर्म असर
इस बातचीत में रामदेव अग्रवाल ने आगे कहा कि वेनेजुएला टेंशन का बाजार पर शॉर्ट टर्म असर देखने को मिलेगा। लॉन्ग टर्म के लिए बाजार का टेक्सचर मजबूत है। अच्छे अर्निंग ग्रोथ वाले सेक्टर पर ग्लोबल असर कम होगा। अगले 4-5 तिमाही में अर्निंग ग्रोथ मजबूत रहेगी। कुछ दिनों के लिए IPO मार्केट को बंद करना चाहिए। IPO में फ्लो घटने से सेकंडरी मार्केट में एक्शन बढ़ेगा। SIP इनफ्लो आगे भी मजबूत जारी रहने की उम्मीद है।
बाजार की तेजी में अब लार्जकैप करेंगे लीड
उन्होंने आगे कहा कि बाजार की तेजी में अब लार्जकैप लीड करेंगे। पिछले साल लार्जकैप में अंडरपरफॉर्म किया। जबकि, इस अवधि में मिडकैप ने आउटपरफॉर्म किया। कई मिडकैप कंपनियों के वैल्युएशन महंगे हैं।
मार्केट में जल्द रिकवरी संभव
BSE के मेंबर रमेश दमानी ने कहा कि डीमैट एकाउंट्स की संख्या में लगातार उछाल आया है। ट्रेड डील के चलते बाजार में थोड़ी नर्वसनेस है। लेकिन ओवरऑल आउटलुक बेहतर है। मार्केट में जल्द रिकवरी संभव है। बाजार में अभी एंट्री का मौका है। भारत में ट्रेडिंग का शानदार इंफ्रास्टक्चर है।
अपनी 2 से 4 फीसदी सेविंग्स को अच्छे रिटर्न वाले MFs में लगाएं
MK वेंचर्स के फाउंडर मधु केला ने भी निवेशकों को निवेश मंत्र देते हुए कहा कि जब तक मार्केट है पैसा बनेगा लेकिन पैसा बनाने का तरीका बदलेगा। अपनी 2 से 4 फीसदी सेविंग्स को अच्छे रिटर्न वाले MFs में लगाएं। 13-14 फीसदी रिटर्न वाले MFs में हर महीने 11,000 रुपए लगाने की राय है। बाजार में अगले 50 साल में करीब 100 करोड़ रुपए की वेल्थ बनाने की क्षमता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।