री-एंट्री के लिए बाजार का थोड़ा ठंडा होना जरूरी, किसी प्री-बजट बिकवाली में 23800-24120 के बीच खरीदारी करें : अनुज सिंघल

अनुज सिंघल का कहना है कि नतीजों के मामले में IT और कंजम्पशन कंपनियां मजबूत लग रही हैं। ट्रेंड काफी मजबूत है लेकिन री-एंट्री के लिए बाजार का थोड़ा ठंडा होना जरूरी है। अपट्रेंड में बाजार में एंट्री का शानदार मौका 10 और 20 DEMA के बीच मिलता है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज का कहना है कि निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं है। निफ्टी बैंक के शेयरों में ट्रेड करें। HDFC बैंक ने फिर सेंटिमेंट बिगाड़ा है

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि 8 दिन बाद आखिरकार निफ्टी ने लोअर लो बनाया है। निफ्टी में 23,500 से शुरू हुआ एक स्विंग पूरा हुआ है। गुरुवार के 24,281 के मुकाबले शुक्रवार का निफ्टी का निचला स्तर 24,168 पर था। अगर निफ्टी ने गुरुवार का 24,401 का हाई निकाला तो बाजार फिर ट्रेंडिंग हो जाएगा। बजट तारीख का एलान हो गया है। अब बजट से पहले ठीक 11 ट्रेडिंग सत्र बचे हैं।

बड़ा सवाल: क्या प्री-बजट रैली देखने को मिलेगी या मुनाफावूसूली होगी?

इसके जवाब में अनुज ने कहा कि बाजार में मूल रूप से 4 बड़े स्तंभ हैं। बैंक, IT, RIL और कंजम्पशन ये बाजार के 4 बड़े स्तंभ हैं। HDFC बैंक ADR 7 फीसदी नीचे बंद हुआ था। ये शेयर आज और गिर सकता है। शुक्रवार को RIL में तेजी जियो के IPO की अटकल भरी खबर से आई थी। नतीजों के मामले में IT और कंजम्पशन कंपनियां मजबूत लग रही हैं। ट्रेंड काफी मजबूत है लेकिन री-एंट्री के लिए बाजार का थोड़ा ठंडा होना जरूरी है। अपट्रेंड में बाजार में एंट्री का शानदार मौका 10 और 20 DEMA के बीच मिलता है। निफ्टी का 10 DEMA 24120 और 20 DEMA 23800 पर है। अगर प्री-बजट बिकवाली आती है तो 23,800-24,120 के बीच खरीदारी करें। दूसरा तरीका ये है कि अब कुछ समय के लिए शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी अगर 24,401 के पास टिके तो फिर एंट्री कर सकते हैं।


निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

अनुज के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,401 (ऑलटाइम हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,500 (मंथली ऑप्शन जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,150-24,200 (शुक्रवार का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर और बड़ा सपोर्ट 24,100-24,150 (10 DEMA जोन) पर है। इसका खरीदारी का जोन 24,150-24,200 और SL जोन 24,100 है। बिकवाली का जोन 24,350-24,400 और बिकवाली के सौदों के लिए स्टॉपलॉस 24,450 पर है।

Stock Market LIVE Updates: Sensex-Nifty की चाल सपाट, टाइटन और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

अनुज का कहना है कि निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं है। निफ्टी बैंक के शेयरों में ट्रेड करें। HDFC बैंक ने फिर सेंटिमेंट बिगाड़ा है। PSU बैंक मजबूत लग रहे हैं। जिनको ट्रेड लेना ही है वो रेंज में ट्रेड कर सकते हैं। निफ्टी बैंक की छोटी रेंज 52,350-53,000 है। निफ्टी बैंक की बड़ी रेंज 52,000-53,500 है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।