पहली तिमाही के मिलेजुले नतीजों, अमेरिका-भारत ट्रेड डील से जुड़ी अनिश्चितता, एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली,औसत से अधिक बारिश, और यूके-भारत ट्रेड डील के बीच उतार-चढ़ाव भरे बाजार में ब्रॉडर इंडेक्सों ने पिछले सप्ताह की बढ़त गवां दी। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1.7 प्रतिशत और 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि बीएसई लार्जकैप इंडेक्स में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही तथा यह 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
