Get App

Market next week : 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : शॉर्ट टर्म के लिए 22620-22630 का स्तर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस के रूप में काम करता दिख सकता है। असित सी. मेहता के एवीपी टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हृषिकेश येदवे कहते हैं, अगर निफ्टी 22,630 से ऊपर टिका रहता है तो ये 22,776 के अपने ऑल टाइम हाई को तोड़ने का प्रयास कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2024 पर 2:12 PM
Market next week : 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 641.83 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 73,730.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 273 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 22,420 पर बंद हुआ

Stock market : 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में ब्रॉडर इंडोक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 100 से ज्यादा स्मॉल-कैप शेयरों ने दोहरे अंकों में रिटर्न दिया। सप्ताह के दौरान, जियो पोलिटिकल तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, मिलेजुले चौथी तिमाही के नजीजों, पूर्वानुमान से कमजोर जीडीपी ग्रोथ, उच्च महंगाई दर और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड सहित मिलेजुले संकेतों के बीच बाजार सकारात्मक रुझान के साथ वोलेटाइल रहा।

इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 641.83 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 73,730.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 273 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 22,420 पर बंद हुआ। ब्रॉडर इंडेक्सों में भी तेजी देखने को मिली बीएसई स्मॉल-कैप और मिड-कैप में 4-4 प्रतिशत और लार्ज-कैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स तो 4 प्रतिशत बढ़कर 50,684.50 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी आई और 100 से ज्यादा शेयरों में 10-45 फीसदी की बढ़त हुई। किर्लोस्कर न्यूमेटिक, एस्टर इंडस्ट्रीज, तेजस नेटवर्क, एजिस लॉजिस्टिक्स, एमओआईएल, आईनॉक्स विंड एनर्जी, मैगेलैनिक क्लाउड, किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज, बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज, कोचीन शिपयार्ड, स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, वर्धमान स्पेशल स्टील्स, विमटा लैब्स, जीएमआर पावर और अर्बन इंफ्रा और टीडी पावर सिस्टम्स में 20-45 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

वहीं, दूसरी ओर एस्टर डीएम हेल्थकेयर, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, रैमको सिस्टम और ह्यूबैक कलरेंट्स इंडिया में 10-31 प्रतिशत के बीच गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें