Get App

Market next week : इन 50 स्मॉलकैप शेयरों में 10-40% तक की बढ़त, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market this week : इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 फीसदी बढ़कर 79,223.11 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 191.35 अंक या 0.80 फीसदी बढ़कर 24,004.75 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1 फीसदी, 1.3 फीसदी और 2 फीसदी की तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2025 पर 12:41 PM
Market next week : इन 50 स्मॉलकैप शेयरों में 10-40% तक की बढ़त, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स वर्तमान में सिमिट्रकल ट्राइएंगल फॉर्मेशन के भीतर चल रहा है,जिसमें 23,900 (200DMA) पर अहम सपोर्ट है

Market trend : 3 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते ब्रॉडर इंडेक्सों में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई। इनकी नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन के साथ हुई। ऑटो और तेल एवं गैस शेयरों में खरीदारी और डीआईआई के सपोर्ट के चलते लगातार दूसरे सप्ताह में भी तेजी सिलसिला जारी रहा। एफआईआई की बिकवाली, मजबूत डॉलर और रुपये की कमजोरी के कारण हफ्ते के दौरान कुछ बढ़त कम हो गई। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 79,223.11 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 50 सूचकांक 191.35 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 24,004.75 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत, 1.3 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी एनर्जी और एफएमसीजी इंडेक्स में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 11,041.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 9253.7 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त हुई, जिसमें अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, आईटीआई, मनोज वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स, ईपैक ड्यूरेबल्स, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, सारेगामा इंडिया, मर्करी ईवी-टेक, अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स, ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स और सीक्वेंट साइंटिफिक 15-40 प्रतिशत तक बढ़े।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें