शुक्रवार के भारी गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में सोमवार को एक छोटी पुलबैक रैली देखने को मिली। कल के कारोबार में भारतीय बाजार हल्की बढ़त के बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी कल 27 अंकों की बढ़त के साथ 17,053 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 153 अंक बढ़कर 57,260 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि ये पैटर्न करेक्शन के बाद बाजार में अनिश्चितता की ओर संकेत कर रहा है।
एक ऐसे दिन जब NSE पर वॉल्यूम हालिया औसत से ज्यादा रहा था, IT, consumer durable ओर telecom इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। दूसरी तरफ रियल्टी, पावर, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। मिड कैप इंडेक्स में भी 0.93 फीसदी की और स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
इंट्राडे ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि Nifty में अभी भी कमजोरी की संभावना बनी हुई है। 1-2 कारोबारी सत्रों में एक हल्की पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17,200 -17,300 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। इस लेवल के आसपास उछाल में बिकवाली देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,780 पर सपोर्ट दिख रहा है।
आज की टॉप इंट्राडे पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
Choice Broking के सुमित बगाड़िया की टॉप इंट्रडे कॉल
Kotak Mahindra Bank: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य-₹2080, स्टॉप लॉस- ₹1980
TCS: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य- ₹3600 to ₹3650,स्टॉप लॉस ₹3400
GCL Securities के रवि सिंघल की टॉप इंट्रडे कॉल
Dr. Lal PathLabs: खरीदें-₹3900, लक्ष्य- ₹4200, स्टॉप लॉस- ₹3800
ShareIndia के रवि सिंह की टॉप इंट्रडे कॉल
ACC: बेचें -₹2300, लक्ष्य- ₹2220, स्टॉप लॉस- ₹2325
Amara Raja Batteries: बेचें- ₹620, लक्ष्य -₹590, स्टॉप लॉस - ₹635
Tradingo के पार्थ न्याति (Parth Nyati)की टॉप इंट्रडे कॉल
Godrej Consumer Products: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -₹944, स्टॉप लॉस - ₹895
Shipping Corporation of India: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - ₹158, स्टॉप लॉस - ₹145.