Get App

हरे निशान में खुला बाजार, जानें Intraday में किन Stocks में हो सकती है जोरदार कमाई

इंट्राडे ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि Nifty में अभी भी कमजोरी की संभावना बनी हुई है। 1-2 कारोबारी सत्रों में एक हल्की पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 9:27 AM
हरे निशान में खुला बाजार, जानें Intraday में किन Stocks में हो सकती है जोरदार कमाई

शुक्रवार के भारी गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में सोमवार को एक छोटी पुलबैक रैली देखने को मिली। कल के कारोबार में भारतीय बाजार हल्की बढ़त के बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी कल 27 अंकों की बढ़त के साथ 17,053 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 153 अंक बढ़कर 57,260 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि ये पैटर्न करेक्शन के बाद बाजार में अनिश्चितता की ओर संकेत कर रहा है।

एक ऐसे दिन जब NSE पर वॉल्यूम हालिया औसत से ज्यादा रहा था, IT, consumer durable ओर telecom इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। दूसरी तरफ रियल्टी, पावर, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। मिड कैप इंडेक्स में भी 0.93 फीसदी की और स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

इंट्राडे ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि Nifty में अभी भी कमजोरी की संभावना बनी हुई है। 1-2 कारोबारी सत्रों में एक हल्की पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17,200 -17,300 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। इस लेवल के आसपास उछाल में बिकवाली देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,780 पर सपोर्ट दिख रहा है।

आज की टॉप इंट्राडे पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें