Market outlook 2026 : बाजार के दो दिग्गजों से जानिए, 2026 में किन ट्रिगर से बढ़ेगा बाजार, कौन सेक्टर करेगा आउटपरफॉर्म

Market outlook 2026: नीलेश शाह ने कहा कि इकोनॉमी के फंडामेंटल अच्छे है। FY26 में 7% तो FY27 में 6.5% से ज्यादा ग्रोथ संभव है। रिफॉर्म की गाड़ी चल पड़ी है, बजट से भी बाजार को बूस्ट संभव है

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
प्रशांत खेमका ने बताया कि IT में कई सालों से उनकी ओवरवेट पोजीशन है। मिडकैप IT की अच्छी कंपनियों में निवेश किया है। AI के इस दौर में कुछ मिडकैप IT कंपनियां अच्छा कर सकती हैं

Market outlook 2026:  2026 में मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज़ ने बाजार के 2 दिग्गजों से बात कीव्हाइट ओक ग्रुप के फाउंडर प्रशांत खेमका और Kotak AMC के MD & CEO नीलेश शाह 2026 को लेकर बुलिश हैउनका कहना है कि रिटर्न के लिहाज से 2026 निराश नहीं करेगा ऐसी पूरी उम्मीद हैCNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से हुई बातचीत में नीलेश शाह ने कहा कि इकोनॉमी के फंडामेंटल अच्छे हैFY26 में 7% तो FY27 में 6.5% से ज्यादा ग्रोथ संभव हैरिफॉर्म की गाड़ी चल पड़ी है, बजट से भी बाजार को बूस्ट संभव है

FIIs 2026 में मार्केट में वापससकते हैं

उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेट के नतीजों में अब डबल डिजिट ग्रोथ संभव हैडेढ़ साल से खास रिटर्न नहीं मिला, वैल्युएशन भी सस्ते हुए हैंजब डॉलर गिरता तो अमेरिका से पैसा निकलता है। अमेरिका से पैसा निकलेगा तो भारत में निवेश आएगापिछले 2 साल में चीन में 40% का रिटर्न मिला है। चीन के बाजार में गिरावट आने पर भारत में निवेश आएगाFPI की पैसिव फंड्स में ज्यादा बिकवाली रही हैFY25 में डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया हैइमर्जिंग मार्केट में फ्लो आने पर भारत में भी पैसा आएगा। एक्टिव फंड की प्राइमरी मार्केट में खरीदारी और सेकेंडरी में बिकवाली की हैFPI की बिकवाली 2026 में घट सकती हैFIIs 2026 में मार्केट में वापस आ सकते हैं

आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि सरकारी बैंकों के पास लिक्विडिटी ज्यादा रहती हैPSU बैंकों के पास डिपॉजिट भी सबसे ज्यादा आते हैंइसका इनको फायदा मिल सकता है। आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव हैसरकार भी लगातार लिक्विडिटी बढ़ा रही है। लिक्विडिटी बढ़ने से कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी स्पेस को फायदा होगा। टैक्स छूट और GST कट से लोगों की जेब में पैसा आया हैआगे 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू होंगी। सरकार का फोकस इकोनॉमी में खर्च बढ़ाने पर हैइस फायदा खपत वाले शेयरों को होगा


बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां करेंगी अच्छा

नीलेश शाह की राय है कि IT की छोटी कंपनियों को भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं। अच्छी IT कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं

बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां अच्छा करेंगी

2026 में लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में पॉजिटिव रिटर्न संभव है2026 में मिडकैप में सबसे बेहतर रिटर्न संभव हैमिडकैप के बाद लार्जकैप में अच्छा रिटर्न मिलेगालार्ज और मिडकैप स्मॉलकैप को आउटपरफॉर्म कर सकते हैं 2026 में सेक्टर रोटेशन पर ध्यान देना होगा। कंज्यूमर स्पेस और फाइनेंशियल सेक्टर पसंद है3 साल के नजरिए से केमिकल सेक्टर अच्छा लग रहा हैचीन घाटे वाली केमिकल कंपनियों को बंद कर रहा है

व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप के प्रशांत खेमका की राय

प्रशांत खेमका ने कहा कि FPI का 75% पैसा इमर्जिंग मार्केट फंड के जरिए आता है कई साल से इमर्जिंग मार्केट अंडरपरफॉर्म कर रहे थे2025 में चीन, कोरिया जैसे बाजार में 30-70% रिटर्न मिलाइमर्जिंग मार्केट में इस साल करीब 30-35% रिटर्न मिला है। डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया हैइमर्जिंग मार्केट में अभी ज्यादा निवेश नहीं आया हैइमर्जिंग मार्केट में कुल निवेश का 15-20% भारत में आएगा

IT में कई सालों से ओवरवेट पोजीशन

प्रशांत खेमका ने बताया कि IT में कई सालों से उनकी ओवरवेट पोजीशन हैमिडकैप IT की अच्छी कंपनियों में निवेश किया हैAI के इस दौर में कुछ मिडकैप IT कंपनियां अच्छा कर सकती हैंलार्जकैप IT शेयरों में खास निवेश नहीं हैAI की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगीIT सेक्टर के अस्तित्व पर पहले भी सवाल उठाए गए थेनई टेक्नोलॉजी अपनाने वाली कंपनियां टिकेंगी

Market outlook 2026 : 2026 में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद, BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां करेंगी कमाल

मिडकैप IT थीम पसंद

प्रशांत खेमका ने आगे कहा कि 2020-24 तक मिड और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म कियालार्ज, मिड और स्मॉलकैप में डबल डिजिट रिटर्न संभव है2026 में बाजार में 10-11 फीसदी रिटर्न की उम्मीद हैमिडकैप IT थीम पसंद हैहेल्थकेयर और फाइनेंशियल स्पेस भी अच्छा लग रहा है।लेंडिंग कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैंवेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं हैयूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।