Market outlook : शुरुआती तेजी के बाद बाजार गिरावट पर बंद, जानिए 15 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : निफ्टी आज मंदड़ियों की गिरफ्त में रहा क्योंकि कॉल राइटर सुबह 25,300 के स्तर पर मज़बूती से टिके रहे। जिससे निफ्टी 25,100 से नीचे गिर गया। डेली चार्ट पर बनी बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न ट्रेडरों में बढ़ती निराशा का संकेत है। इसके अलावा, डेली टाइम फ्रेम पर एक लोअर बॉटम फॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। बाजार का वर्तमान सेटअप कमजोरी की ओर इशारा कर रहा है

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : डेली चार्ट पर माइनर लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बियर कैंडल बनी। मंगलवार की निगेटिव कैंडल ने सोमवार की छोटी पॉजिटिव कैंडल को घेर लिया है। यह कोई अच्छा संकेत नहीं है

Stock market : निफ्टी एक्सपायरी के दिन आज बाजार में दबाव दिखा है। शुरुआती तेजी के बाद बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। मेटल, रियल्टी और PSE शेयरों में दबाव देखने को मिला है। PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी नजर आई है। सेंसेक्स 297 प्वाइंट गिरकर 82,030 पर बंद हुआ है। निफ्टी 82 प्वाइंट गिरकर 25,146 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 129 प्वाइंट गिरकर 56,496 पर बंद हुआ है। मिडकैप 438 प्वाइंट गिरकर 58,324 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बिकवाली नजर आई है। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे कमजोर होकर 88.80 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

15 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज मंदड़ियों की गिरफ्त में रहा क्योंकि कॉल राइटर सुबह 25,300 के स्तर पर मज़बूती से टिके रहे। जिससे निफ्टी 25,100 से नीचे गिर गया। डेली चार्ट पर बनी बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न ट्रेडरों में बढ़ती निराशा का संकेत है। इसके अलावा, डेली टाइम फ्रेम पर एक लोअर बॉटम फॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। बाजार का वर्तमान सेटअप कमजोरी की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी के लिए अब 25,000 पर तत्काल सपोर्ट है। जबकि इसके लिए 25,200-25,300 पर रेजिस्टेंस है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय है कि बाजार अच्छे रुख के साथ खुले, लेकिन शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तकनीकी रूप से, निफ्टी 20-DEMA पर स्थित अपने पहले अहम सपोर्ट 25,050 के करीब पहुंच रहा है। बैंकिंगसेक्टर के दिग्गज शेयरों में मजबूती से रिकवरी उम्मीदें बनी हुई हैं। हालांकि,इस सपोर्ट से नीचे की एक निर्णायक गिरावट निफ्टी में 24,800 की ओर एक बड़ा करेक्शन शुरू कर सकती है। वौलैटिलिटी के बीच "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति की सलाह होगी। ट्रेडिंग के नजरिए से उन शेयरों पर ही फोकस करें जो अपेक्षाकृत मज़बूत दिख रहे हैं या जिनमें सीमित गिरावट की संभावना दिख रही है।

Gold-silver price : मुनाफावसूली के बाद सोने-चांदी में फिर से लौटी खरीदारी, कब तक जारी रहेगी ये तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद, निफ्टी मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच कमज़ोर हुआ और 81 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद, बाजार शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ।

डेली चार्ट पर माइनर लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बियर कैंडल बनी। मंगलवार की निगेटिव कैंडल ने सोमवार की छोटी पॉजिटिव कैंडल को घेर लिया है। यह कोई अच्छा संकेत नहीं है। इससे शॉर्ट टर्म में कुछ और कंसोलीडेशन या मामूली कमज़ोरी आने के संकेत मिल रहे है। डेली 10 और 20 पीरियड EMA ने मंगलवार को बाज़ार के लिए सपोर्ट का काम किया। इसके लिए अगला निचला सपोर्ट 25000-24900 के स्तर के आसपास दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।