Market Outlook: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स 188 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी 29 प्वाइंट की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर बिकवाली रही। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए DSP MF के हेड पैसिव इन्वेस्टमेंट्स एंड प्रोडक्ट्स अनिल घेलानी (Anil Ghelani) ने कहा कि साल की शुरुआत से ही अनिश्चितता बढ़ी है। वॉर से लेकर ट्रेड और टैरिफ वॉर का असर देखने को मिला। ग्लोबल अनिश्चितता से कंपनियों की ग्रोथ पर असर देखने को मिला। बाजार में लंबी अवधि की स्ट्रैटेजी बनाएं। अच्छी कंपनियों में लॉन्ग टर्म मौके बन रहे हैं।
