Market outlook: 30 मई के उठापटक वाले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी शुरुआती कमजोरी के बाद बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। निफ्टी आज 18600 से ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.75 अंक या 0.20 फीसदी बढ़कर 62,969.13 पर और निफ्टी 35.10 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 18633.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1640 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1766 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 112 शेयरें में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और सन फार्मा निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
