Market Outlook: बाजार में 23 जनवरी शुक्रवार को बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 770 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 241 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। बाजार में पिछले 4 महीने में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते BSE-लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ से ज्यादा गिरा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल कैसे रहेगी। इस पर बात करते हुए Bajaj Finserv AMC के हेड- इक्विटीज सोरभ गुप्ता (Sorbh Gupta ) ने कहा कि कॉर्पोरेट अर्निंग में सुधार हो रहा है। भारत दूसरे बाजारों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। वैल्युएशन अब धीरे-धीरे करेक्ट हो रहा है। हालांकि ग्लोबल संकेतों की वजह से थोड़ा टेंशन बना हुआ है। लेकिन धीरे धीरे चीजें स्टेबल होने की संभावना बनी है। यहीं कारण है कि हमें बाजार में स्थिरता लौटने की उम्मीद है। स्टेबलाइजेशन से ब्रॉडर मार्केट से बेहतर रिटर्न संभव है।
