Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 23 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि ट्रेडर्स के लिए 23,300 और 23,250 मज़बूत सपोर्ट ज़ोन बने हुए हैं। इन लेवल के ऊपर जाने पर निफ्टी 23,500-23,575 तक वापस आ सकता है। दूसरी ओर 23,250 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इन लेवल के नीचे जाने पर 23,100-23,050 तक गिरने की संभावना बढ़ जाएगी

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market outlook : LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि आज बैंक निफ्टी डेली चार्ट पर एक छोटी कैंडलस्टिक के साथ बंद हुआ जो मौजूदा लेवल पर अनिश्चितता दिखाता है

Market Outlook : 22 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,350 के नीचे रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 329.91 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 74,529.08 पर और निफ्टी 85.30 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 23,329 पर बंद हुआ। आज लगभग 2074 शेयरों में बढ़त हुई, 2090 शेयरों में गिरावट आई और 187 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स,बजाज फिनसर्व,नेस्ले,बजाज फाइनेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में कोल इंडिया,इंटरग्लोब एविएशन,एटरनल,टाइटन कंपनी और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स शामिल रहे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो मीडिया इंडेक्स में 1% और रियल्टी इंडेक्स में 0.9% की बढ़त हुई। जबकि IT इंडेक्स में लगभग 1% की गिरावट आई और FMCG, PSU बैंक,फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई। ब्रॉडर मार्केट भी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।


PL कैपिटल में एडवाइज़री और डीलिंग के चीफ बिज़नेस ऑफिसर विक्रम कसाट का कहना है कि शुरुआती रिकवरी की कोशिश के बाद आज भारतीय शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी अपनी बढ़त गंवा दी। निफ्टी 23,300–23,350 के आसपास ट्रेड करता दिखा। जबकि सेंसेक्स 74,500–74,700 के दायरे में बना रहा। वहीं,डिमांड आउटलुक को लेकर बनी चिंताओं के बीच IT शेयरों पर दबाव रहा।

लगातार चार सेशन में गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से बढ़कर लगभग $99-100 प्रति बैरल हो गई है,जबकि विदेशी निवेशों की निकासी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता का असर मार्केट सेंटीमेंट पर बना हुआ है। इसके अलावा महंगाई तथा इंपोर्ट-कॉस्ट से जुड़ी चिंताएं भी बनी हुई हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया 95.8 रुपए प्रति डॉलर के आसपास बना हुआ है। वहीं, ग्लोबल रेट्स में बढ़त की उम्मीदों के बीच सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है। निफ्टी के 23,300–23,350 के जोन को टेस्ट करने के साथ ही निवेशकों को शॉर्ट-टर्म रैली के पीछे भागने से बचना चाहिए,अलग-अलग समय पर निवेश करना चाहिए,अच्छी कमाई की संभावना वाली मज़बूत कंपनियों पर फोकस करना चाहिए,पोर्टफोलियो में विविधता बनाए रखनी चाहिए और बाजार में बड़ी गिरावट का फायदा उठाने के लिए पर्याप्त नकदी रखनी चाहिए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च,विनोद नायर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों को कुछ राहत दी और घरेलू बाजार को दिन के निचले स्तर से उबरने में मदद मिली। हालांकि कुल मिलाकर माहौल सतर्कता वाला बना रहा। अमेरिका-ईरान विवाद पर फिर से शुरू होने वाली कूटनीतिक कोशिशों और सऊदी अरब से तेल की सप्लाई बेहतर होने की उम्मीदों ने महंगाई के दबाव को लेकर बनी चिंताएं कम की हैं। इसके अलावा अच्छे ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया।

अलग-अलग सेक्टर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इससे पता चलता है कि निवेशक सोच-समझकर जोखिम ले रहे हैं। हाल के हफ्तो में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं,लेकिन ऊर्जा की कीमतों में स्थिरता से कंपनियों की अर्निंग का साफ अंदाजा लग सकता है और बाजार में सुधार के लिए एक मजबूत आधार मिल सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च,श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी 85 अंक गिरकर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 330 अंकों की गिरावट आई।

टेक्निकल तौर पर सुस्त शुरुआत के बाद मार्केट को ऊपरी लेवल पर बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। दिन के हाई लेवल से निफ्टी और सेंसेक्स में 200 और 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई।

श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि ट्रेडर्स के लिए 23,300 और 23,250 मज़बूत सपोर्ट ज़ोन बने हुए हैं। इन लेवल के ऊपर जाने पर निफ्टी 23,500-23,575 तक वापस आ सकता है। दूसरी ओर 23,250 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इन लेवल के नीचे जाने पर 23,100-23,050 तक गिरने की संभावना बढ़ जाएगी।

बैंक निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि आज बैंक निफ्टी डेली चार्ट पर एक छोटी कैंडलस्टिक के साथ बंद हुआ जो मौजूदा लेवल पर अनिश्चितता दिखाता है। इंडेक्स को अपने 100-DMA और 56,500 के रेजिस्टेंस जोन के पास लगातार बिकवाली का दबाव झेलना पड़ रहा है जो ऊपरी लेवल पर कमजोरी को दिखाता है। RSI भी मोमेंटम की कमी का संकेत दे रहा है,जिससे पता चलता है कि निकट भविष्य में इसमें सीमित बढ़त ही दिखेगी।

कुल मिलाकर बाजार का रुख थोड़ा मंदी वाला बना हुआ है। नीचे की तरफ सबसे नजदीकी सपोर्ट 56000 पर है,इसके बाद पोजीशनल सपोर्ट 55,800 पर है। जबकि 56,500 और 57,000 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

 

Pine Labs Share Price : ब्लॉक विंडो में डील होने के बाद स्टॉक में आई जोरदार खरीदारी, 2% भागा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।