Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 12 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : आज बेंचमार्क इंडेक्स में उतार-चढ़ाव वाला ट्रेडिंग सेशन देखने को मिला। काफी उठापटक के बाद,निफ्टी 53 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट आई। सेक्टरों की बात करें तो मीडिया इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 2.15 प्रतिशत की बढ़त हुई

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:31 PM
Market Outlook: निफ्टी अपने अहम शॉर्ट,मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। यह बाजार में गिरावट के रुझान को दिखाता है

Market Outlook : उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सेशन में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क गिरावट के साथ बंद हुए। आज ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली के कारण निफ्टी 23,200 के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 150.63 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 73,832.55 पर और निफ्टी 53.35 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 23,161.60 पर बंद हुआ। लगभग 1,325 शेयरों में बढ़त हुई, 2,681 शेयरों में गिरावट आई और 187 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टर की बात करें तो प्राइवेट बैंक,मीडिया और फार्मा में 0.5-2 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि IT इंडेक्स 1.4% गिरा। PSU बैंक,रियल्टी,एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट आई।

निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में ICICI बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक,सन फार्मा,M&M और JSW स्टील शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में इन्फोसिस,HCL टेक,अडानी पोर्ट्स,बजाज फाइनेंस और एटरनल शामिल रहे। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट आई।


12 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज में हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में उतार-चढ़ाव वाला ट्रेडिंग सेशन देखने को मिला। काफी उठापटक के बाद,निफ्टी 53 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट आई। सेक्टरों की बात करें तो मीडिया इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 2.15 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि डिफेंस इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी रूप से देखें तो गैप-डाउन ओपनिंग के बाद मार्केट में जबरदस्त रिकवरी हुई। हालांकि,ऊपरा स्तरों पर एक बार फिर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। डेली चार्ट पर छोटी कैंडल और बिना किसी खास दिशा वाली इंट्राडे एक्टिविटी से बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति का पता चलता है।

डे ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 23,300 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस जोन का काम करेगा। इस लेवल के ऊपर टिकने पर निफ्टी 23,400-23,450 की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी ओर,23,100 के नीचे सेलिंग प्रेशर बढ़ने की संभावना है। इसके नीचे जाने पर,23,000-22,900 के लेवल तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।

SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे 23050–23000 का जोन इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 23000 के लेवल से नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और यह 22850 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 22700 के लेवल तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ,तत्काल रेजिस्टेंस 23300–23330 के जोन में है,जो किसी भी रिकवरी के लिए शॉर्ट टर्म में रुकावट बन सकता है।

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट,वत्सल भुवा का कहना है कि निफ्टी ओवरऑल चार्ट स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है क्योंकि'लोअर हाइज़'और 'लोअर लो'का बनना बाजार में मंदी का दबदबा दिखा रहा है।

इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट,मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। यह बाजार में गिरावट के रुझान को दिखाता है। मोमेंटम इंडिकेटर भी कमजोर हैं और RSI न्यूट्रल 50 के लेवल से नीचे बना हुआ है। हालांकि,23,000–23,100 के सपोर्ट जोन के पास लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे और गिरावट नहीं आई है।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए,लेवल बेस्ड ट्रेडिंग की सलाह होगी। निकट भविष्य में 23,000–23,100 के सपोर्ट और 23,350–23,500 के रेजिस्टेंस के बीच कंसोलिडेशन (बाजार का एक दायरे में घूमना) की संभावना है।

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह ने कहा कि बैंकिंग बेंचमार्क बैंक निफ्टी पिछले कुछ सेशन से निफ्टी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और गुरुवार को भी बढ़त के साथ बंद होकर अपनी तेजी बनाए रखी। खास बात यह है कि इंडेक्स अपने 20-डे और 50-डे EMA लेवल से ऊपर बना हुआ है,जो इसकी मजबूती को दिखाता है।

आगे 55500–55600 का जोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर यह लगातार 55600 के ऊपर बना रहता है तो इसमें 56200 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 56600 तक की तेज रैली देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर,54800–54700 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।

 

Market Insight : बैंकिंग और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में आएगी तेजी, मेटल सेक्टर में रखें ट्रेडिंग का नजरिया

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।