Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 12 अगस्त को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : Hedged.in में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट– HNI ​​और डेरिवेटिव्स रियांक अरोड़ा का कहना है कि 11 अगस्त भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए सुस्त दिन रहा। हालिया बढ़त के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। हैवीवेट शेयरों सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इससे मार्केट का मूड खराब हुआ

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 5:02 PM
Market trend : SBI सिक्योरिटीज में हेड -टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24390-24350 के आसपास स्थित 200-डे EMA जोन एक अहम सपोर्ट का काम करेगा

Market Outlook : 11 अगस्त को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 78,154.25 पर और निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 24,471.70 पर बंद हुआ। लगभग 1977 शेयरों में बढ़त हुई,2152 शेयरों में गिरावट आई और 187 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर,मैक्स हेल्थकेयर,अल्ट्राटेक सीमेंट,अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में डॉ.रेड्डीज़ लैब्स,एटरनल,टीसीएस,टाइटन कंपनी और इंफोसिस शामिल रहे।

सेक्टर इंडेक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी फार्मा में 1% और निफ्टी आईटी में 0.6% की बढ़त हुई। जबकि निफ्टी रियल्टी,एफएमसीजी और मेटल में 1-1% की गिरावट आई। निफ्टी इंफ्रा 0.8%,निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.6%,निफ्टी ऑटो 0.5% और निफ्टी बैंक 0.4% नीचे बंद हुए। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बिना किसी बदलाव के बंद हुआ,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की बढ़त हुई।

निफ्टी व्यू


Hedged.in में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट– HNI ​​और डेरिवेटिव्स रियांक अरोड़ा का कहना है कि 11 अगस्त भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए सुस्त दिन रहा। हालिया बढ़त के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। हैवीवेट शेयरों सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इससे मार्केट का मूड खराब हुआ और इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। फिर भी,मार्केट का बुनियादी ढांचा अभी भी मज़बूत बना हुआ है। अब निवेशक ग्लोबल संकेतों और घरेलू ट्रिगर्स पर नजर बनाए हुए हैं।

निफ्टी में आज 113 अंकों की गिरावट आई और यह 24,470.55 पर बंद हुआ,जो मनोवैज्ञानिक रूप से अहम 24,500 के स्तर से नीचे है। इस गिरावट के बावजूद, इंडेक्स अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना हुआ है। इससे मार्केट में तेजी का रुझान बरकरार है। निफ्टी के लिए 24,400–24,350 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 24,200 के आसपास इसके लिए मज़बूत सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 24,550–24,650 के आसपास रेजिस्टेंस है। अगर इंडेक्स इस दायरे को पार कर लेता है तो बाजार की लगाम तेजड़ियों के हाथ में आ सकती है।

रियांक अरोड़ा ने आगे कहा कि सेंसेक्स अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहा। अब नीचे की तरफ 77,900–77,700 और ऊपर की तरफ 78,400–78,700 के स्तरों पर नजर रखें। अगर इंडेक्स 78,400–78,700 के दायरे को पार करता है तो शॉर्ट-टर्म आउटलुक बेहतर हो जाएगा। बाजार की यह गिरावट ट्रेंड में बदलाव के बजाय एक ठहराव जैसी लग रही है,बशर्ते सपोर्ट लेवल न टूटें। मीडियम टर्म में मार्केट के ऊपर जाने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में चुनिंदा शेयरों में निवेश करना,मज़बूत शेयरों में गिरावट पर खरीदारी करना और स्टॉप-लॉस को टाइट रखना ही सही रणनीति होगी।

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी में कमजोरी दिखी और यह 112 अंक गिरकर बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक ठीक-ठाक नेगेटिव कैंडल बनी है,जो पिछले छह सेशन से बाजार में बने सुस्ती के चाल का संकेत है। यह एक दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ बाजार में धीरे-धीरे आती कमजोरी का संकेत है। ऐसे में लग रहा है यह निचले स्तरों से वापसी करने से पहले 24300 के अहम ब्रेकआउट लेवल तक और नीचे जा सकता है।

डेली और वीकली टाइमफ्रेम चार्ट पर हायर टॉप और बॉटम जैसा बड़ा बुलिश पैटर्न अभी भी बना हुआ है। मौजूदा कमजोरी इस फेज में नया हायर बॉटम बनने का हिस्सा हो सकती है। लेकिन हायर बॉटम से रिवर्सल की पुष्टि होना जरूरी है। शॉर्ट टर्म में बाजार में कंसोलिडेशन या उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। आगे 24300 के लेवल के आसपास स्थित निचले सपोर्ट पर नजर रखने की जरूत है।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि आवरली चार्ट पर इंडेक्स हाल के कंसोलिडेशन रेंज से नीचे आ गया है। इससे पता चलता है कि तेजी का मोमेंटम कम हो रहा है। इसके अलावा इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से भी नीचे आ गया है। यह शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में कुछ कमजोरी का संकेत है।

हालांकि,निचले स्तर पर 24,400 एक इमीडिएट सपोर्ट बना हुआ है। इस लेवल के आसपास गिरावट आने पर खरीदारी देखने को मिल सकती है। ऊपरी स्तर पर, रेजिस्टेंस 24,600–24,650 पर है। जब तक इंडेक्स 24,400 से ऊपर बना रहता है,तब तक सेंटीमेंट पॉजिटिव रहने की संभावना है। हालांकि,24400 से नीचे गिरावट आने पर सेंटीमेंट कमजोर हो सकता है।

SBI सिक्योरिटीज में हेड -टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24390-24350 के आसपास स्थित 200-डे EMA जोन एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इंडेक्स 24350 के लेवल से नीचे जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है और यह जल्द ही 24200 के लेवल तक गिर सकता है।

ऊपर की तरफ,24600-24630 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। तेजी का मोमेंटम फिर से शुरू करने के लिए निफ्टी का इस रेंज के ऊपर टिकना जरूरी है।

Market view : अगस्त सीरीज के लिए 24150 के आसपास बहुत मजबूत सपोर्ट, इन चुनिंदा मिडकैप शेयरों में हैं निवेश के शानदार मौके

बैंक निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है बैंक निफ्टी अपने 200 DMA के नीचे एक छोटी कैंडलस्टिक के साथ बंद हुआ,लेकिन इसे 50 DMA के पास सपोर्ट मिला। यहां कुछ खरीदारी भी दिखी। बैंक निफ्टी इन अहम मूविंग एवरेज के बीच एक कंजेशन जोन में फंसा हुआ है,जो बाजार के सेंटीमेंट में बदलाव और सतर्क माहौल का संकेत देता है।

आगे बैंक निफ्टी के 57,000–57,800/58,000 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है,जिसमें बेयरिश अंडरटोन बना रह सकता है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57,000 पर है। जबकि रेजिस्टेंस 57,800 पर दिख रहा है। इस दायरे से कोई साफ ब्रेकआउट ही बाजार की अगली चाल तय कर सकता है।

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स बैंक निफ्टी मंगलवार को गैप-डाउन के साथ खुला और शुरुआती सेशन में इसमें गिरावट जारी रही। हालांकि,इसको अपने 50-डे EMA के पास सपोर्ट मिला। इससे इंट्राडे में हुए नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद मिली। आखिरकार यह 57446 पर बंद हुआ और एकबेयरिश कैंडल बनी, जिसकी निचली शैडो (lower shadow) लंबी थी। यह निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। फिलहाल,मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर साइडवेज मार्केट स्ट्रक्चर की ओर इशारा कर रहे हैं,जिसका मतलब है कि कोई मजबूत डायरेक्शनल ट्रेंड नहीं दिख रहे हैं।

टेक्निकल नज़रिए से देखें तो आने वाले सेशन में 56900-56800 के आसपास स्थित 100 डे EMA जोन एक अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 56800 के नीचे टूटता है तो और कमजोरी आ सकती है और इंडेक्स 56200 के स्तर तक गिर सकता है।

ऊपर की तरफ,57900-58000 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। सेंटीमेंट को बेहतर बनाने और बुलिश मोमेंटम को फिर से शुरू के लिए लगातार इस रेंज के ऊपर बने रहना जरूरी होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।