Market view :मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन खासतौर पर अगस्त सीरीज में पहली बार एक वीकली नेगेटिव सेटअप हुआ है। खास करके आज एक्सपायरी का दिन भी है। मार्केट कल लो के नीचे दिख रहा है। आज का दिन थोड़ा खराब रह सकता है। लेकिन ये सिर्फ आज की स्थिति है। अगस्त सीरीज में के लिए 24,150 के आसपास बहुत स्ट्रांग सपोर्ट है। अगस्त सीरीज के नजरिए देखें तो जब तक यह सपोर्ट नहीं ब्रेक होता है तब तक ओवरऑल सेटअप पॉजिटिव रहेगा। ऐसे में अभी भी सेलेक्टिव बाइंग की अपॉर्चुनिटीज़ दिख रही। शॉर्ट करने की सलाह नहीं होगी।
इस समय चुनिंदा मिडकैप खासकर आईटी और मेटल्स से जड़े मिडकैप्स में खरीदारी के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस समय कुल मिलाकर मिलीजुली स्थिति दिख रही है। बाजार में वोलेटिलिटी थोड़ी ज्यादा रह सकती है। आज का दिन थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। वैसे कुल मिलाकर स्ट्रक्चरली अगस्त सीरीज के लिए अभी भी पॉजिटिव नजरिया है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि एम्फेसिस का शेयर उनको बहुत बेहतरीन लग रहा है। यह मिड कैप आईटी स्पेस से है। इससे अपने कंसोलिडेशन का एक बहुत अच्छा ब्रेकआउट दिया है। करंट प्राइस पर इसको खरीदा जा सकता है। इसमें 2410 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2625 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
सहज अग्रवाल को दूसरा स्टॉक जो अच्छा लग रहा है वह है GMDC। इसने भी अपना फॉलिंग चैनल लाइन पार किया है। यह प्योर टेक्निकल कॉल है। इसने फॉलिंग चैनल लाइन का एक ब्रेकआउट दिया है। टेक्निकली इसका रिस्क-रिवॉर्ड काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में भी वर्तमान भाव के आसपास, 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, ऊपर की तरफ में 625 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
मेटल शेयरों में निवेश के मौके
मेटल शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इस स्पेस में भी जीएमडीसी, एनएमडीसी और मोइल जैसे शेयर अच्छे लग रहे हैं। हालांकि मोइल मेटल का प्योर प्ले नहीं है। यह मेटल का डिराइव्ड प्ले है। इस शेयर ने मंथली बेसिस पर अंडर परफॉर्म करके 240-250 रुपए के आसपास का एक बॉटम बनाया है। इसने एक-दो बार इस बेस को तोड़ा भी है लेकिन वहां टिका नहीं और मंथली बेसिस पर पॉजिटिव क्लोजिंग दी। ऐसे में मोइल एक काफी अच्छा वैल्यू प्ले नजर आ रहा है। इसमें खरीदारी की जा सकती है। इस समय बाजार में सेलेक्ट मिड कैप में ज्यादा अपॉर्चुनिटीज़ नजर आ रही हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।