Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 10 जून को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook :जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद घरेलू बाजार में थोड़ी रिकवरी दिख रही है। इसकी वजह ईरान-इजराइल तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है। हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि बाजार का मूड अभी भी कमजोर बना हुआ है
Market Outlook : SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे 23380–23400 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
Market Outlook : आईटी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर 9 जून को निफ्टी 23,200 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत ऊपर 73,918.76 पर और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत ऊपर 23,242.10 पर बंद हुआ। लगभग 2694 शेयर बढ़े,1343 शेयर गिरे और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में इंटरग्लोब एविएशन,जियो फाइनेंशियल,आयशर मोटर्स,एसबीआई,अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल हैं,जबकि गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी,टाइटन कंपनी,एनटीपीसी,पावर ग्रिड कॉर्प और टेक महिंद्रा शामिल रहे।
आईटी और मीडिया को छोड़कर,अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। पीएसयू बैंक में 3.6%,निफ्टी बैंक में 2%,प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.6% और रियल्टी इंडेक्स में 1.6% की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी बढ़ा।
निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि निफ्टी ने अपने अहम सपोर्ट जोन 23,150–23,200 के पास एक'इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक'बनाने के बाद रिकवरी दिखाई। यह निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। आज आई खरीदारी से संकेत मिलता है कि इंडेक्स आने वाले सेशन में 23,350–23,400 जोन की ओर अपनी बढ़त जारी रख सकता है। हालांकि,बाजार का आगे का ट्रेंड कमजोर बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अपने 20-डे और 50-डे के SMA से नीचे ट्रेड कर रहा है और 'लोअर-हाई'और 'लोअर-लो'का स्ट्रक्चर बनाए हुए है।
RSI 39.6 पर है,जो सुस्त मोमेंटम का संकेत। इसलिए,लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग अप्रोच बेहतर रहेगा। बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,000–23,100 पर दिख रहा है,जबकि रेजिस्टेंस 23,350–23,400 पर है। तेजी का कन्फर्मेशन तभी मिलेगा जब निफ्टी अपना 20-दिन का SMA वापस हासिल कर ले और 24,500 के लेवल से ऊपर बना रहे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद घरेलू बाजार में थोड़ी रिकवरी दिख रही है। इसकी वजह ईरान-इजराइल तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है। हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि बाजार का मूड अभी भी कमजोर बना हुआ है। FII की लगातार निकासी और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से ग्लोबल मैक्रो हालात को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अब सबकी नजरें अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर हैं। ये आंकड़े फेड की पॉलिसी और ग्लोबल लिक्विडिटी के बारे अनुमान लगाने में मदद करेंगे। फिलहाल,बाजार में उतार-चढ़ाव और सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। निवेशक तब तक सतर्क रहेंगे जब तक ग्लोबल स्तर पर साफ संकेत नहीं मिल जाते। भले ही Q4FY26 की अर्निंग थोड़ी बेहतर रही हो,लेकिन Q1FY27 के लिए आउटलुक कमजोर बना हुआ है।
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे 23380–23400 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 23400 के लेवल के ऊपर लगातार बना रहता है,तो इससे चल रही पुलबैक रैली और आगे बढ़ सकती है और इंडेक्स 23550 के लेवल तक जा सकता है। वहीं दूसरी ओर,23100–23070 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है।
सुदीप शाह ने कहा कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स बैंक निफ्टी,पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन से निफ्टी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है,जो बैंकिंग सेक्टर में लगातार बनी मजबूती को दिखाता है। मंगलवार को इंडेक्स ने डेली चार्ट पर'सिमेट्रिकल ट्रायंगल'पैटर्न से ब्रेकआउट दिया और साथ ही एक बड़ी बुलिश कैंडल बनी,जो खरीदारी में मज़बूती का संकेत है।
इसके अलावा,इंडेक्स ने अपने 20-डे और 50-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर मजबूती से वापसी की है,जिससे पॉजिटिव मोमेंटम और मज़बूत हुआ है। मोमेंटम के नज़रिए से देखें तो डेली RSI 55.48 पर है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है,जो बढ़ती मजबूती और बुलिश मोमेंटम में धीरे-धीरे तेजी आने का संकेत है।
टेक्निकल सेटअप को देखते हुए,बैंक निफ्टी के निकट भविष्य में ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके लिए ऊपर की ओर 55700 और उसके बाद 56200 का लक्ष्य दिख रहा है। नीचे की ओर 54600–54500 का दायरा एक अहम सपोर्ट जोन के तौर पर काम कर सकता है,जो किसी भी शॉर्ट टर्म गिरावट के समय सपोर्ट देगा।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।