Stocks In News : बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स करीब 190 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 73,715 के आसपास और निफ्टी 63.90 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,186 के करीब कारोबार कर रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच ऑटो,रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर की अगुवाई बाजार में तेजी आई है। सेक्टरों की बात करें तो IT इंडेक्स 1% नीचे है,जबकि ऑटो,बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1-1% ऊपर हैं। आज बाजार का फोकस दो शेयर डिवीज लैब्स और PI इंडस्ट्रीज पर बढ़ा है। दोनों शेयरों में जोरदार तेजी है। PI INDUSTRIES तो वायदा का टॉप गेनर भी बना है। आइए जानते हैं इन शेयरों में तेजी के ट्रिगर्स क्या हैं।
डिवीज लैब्स में तेजी क्यों?
US ने WuXi AppTec को चीन की मिलिट्री घोषित किया है। WuXi AppTec पर सख्ती से भारतीय फार्मा के लिए मौका नजर आ रहा है। WuXi AppTec को चीन की मिलिट्री घोषित करने से भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फार्मा शेयरों को बड़ा फायदा हो सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने 8 जून,2026 को चीनी सैन्य कंपनियों की अपनी अपडेटेड'सेक्शन 1260H'सूची जारी की। इस सूची में अमेरिका में काम कर रही उन कंपनियों की पहचान की गई है,जिनका संबंध चीनी सेना से है या जिन्हें चीन की'सैन्य-नागरिक एकीकरण रणनीति'(military-civil fusion strategy) का हिस्सा माना जाता है।
बता दें कि अमेरिका इन्वेस्टमेंट की जांच और खरीद पर पाबंदियों के लिए'सेक्शन 1260H'लिस्ट का इस्तेमाल करता है। चीन के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए यह नियमों के पालन का एक अहम पैमाना माना जाता है।
अमेरिकी सरकार का यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका'बायोसिक्योर एक्ट'को भी आगे बढ़ा रहा है। इस एक्ट का मकसद अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और फेडरल फ़ंडिंग पाने वाले संगठनों को कुछ विदेशी बायोटेक कंपनियों, खासकर चीन की उन कंपनियों,जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है, के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने से रोकना है।
डिवीज लैब्स GLP-1 और पेप्टाइड APIs की बड़ी मैन्युफैक्चरर है। नई दवा तकनीकों में डिवीज लैब्स की मजबूत पकड़ है। ग्लोबल फार्मा सप्लाई चेन में डिवीज की अहम मौजूदगी। डिवीज लैब्स US फार्मा कंपनियों के लिए भरोसेमंद सप्लायर है। WuXi पर US की सख्ती से डिवीज़ लैब्स, साई लाइफ साइंसेज, पिरामल फार्मा, सिनजीन और न्यूलैंड लैब्स को फायदा हो सकता है।
सबसे बड़ी क्लाइंट जापानी कंपनी KUMIAI के गाइडेंस बढ़ाने से PI इंडस्ट्रीज दौड़ा है। यह शेयर करीब 6 फीसदी उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। KUMIAI केमिकल ने H1FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 10.9% बढ़ाया है। साथ ही पूरे साल का अनुमान भी बरकरार रखा है। H1FY26 के लिए रेवेन्यू आउटलुक बेहतर किया है। Kumiai Chem, PI इंडस्ट्रीज का एक बड़ा विदेशी क्लाइंट है। अपने क्लाइंट के मजबूत आउटलुक से PI इंडस्ट्रीज को सपोर्ट मिला है। एक्सपोर्ट डिमांड मजबूत रहने के संकेत हैं। कंपनी के ग्रोबल एग्रो केमिकल बिजनेस में सुधार की उम्मीद है। Kumiai Chem ने पूरे साल का गाइडेंस बरकरार रखा है। इससे PI इंडस्ट्रीज के ऑर्डर फ्लो को सपोर्ट मिल सकता है।
PI इंडस्ट्रीज का शेयर फिलहाल 20.50 रुपए यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 1480 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,488.80 रुपए और दिन का लो 1,465 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 1.78 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 3.10 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में इसने 13.22 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिवीज लैब्स की बात करें तो यह शेयर फिलहाल 236 रुपए यानी 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 6757 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 6,790 रुपए और दिन का लो 6,535 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 3.41 फीसदी और 1 महीने में 0.69 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में यह शेयर 1.81 फीसदी और तीन साल में 96.95 फीसदी भागा है।