Stock To Buy : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 23200 के पार दिख रहा है। करीब 900 अंक के उछाल के साथ बैंक निफ्टी आउटपरफार्म कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी है। उधर फीयर इंडेक्स INDIA VIX 6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही ऑटो डिफेंस और केमिकल इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा ऊपर है। वहीं IT शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
ऐसे माहौल में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के हेड ऑफ डेरिवेटिव सहज अग्रवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी में हाल के दिनों में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। पिछले 4-5 ट्रेडिंग सेशन में बैंक निफ्टी में लगातार लॉन्ग साइड का ही एडिशन हुआ है। आज भी बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। बैंक निफ्टी में तो स्ट्रेंथ है लेकिन ब्रॉडर मार्केट कहीं ना कहीं थोड़ा डगमगाया हुआ है। निफ्टी में जून सीरीज का मंथली सेटअप एक्सपायरी का सेटअप है। यह भी थोड़ा सा नेगेटिव ही है। निफ्टी ने आज अच्छी पॉजिटिव ओपनिंग की लेकिन कल के हाई 23260 पर आकर इस पर फिर से सेलिंग प्रेशर आ गया। जब तक यह लेवल पार नहीं होता तब तक कंसोलिडेशन ही होता रहेगा। ऐसे में हमें स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेडिंग करनी चाहिए।
आज के लिए अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इस समय बाजार काफी वोलेटाइल है। ऐसे में डिफेंस बेट लेने की सलाह होगी। जब मार्केट वोलेटाइल रहता है और थोड़ा अनसर्टेन रहता है तो डिफेंसिव शेयर परफॉर्म करते हैं। इस नजरिए से सनफॉर्मा का शेयर बेहतरीन लग रहा है। वर्तमान भाव पर इसमें खरीदारी कर सकते हैं। इस स्टॉक में 1755 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें। ऊपर की तरफ इसमें 1840 और 1870 रुपए तक का टारगेट मिल सकता है। एक रैली के बाद इस शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिला। इस पुलबैक के बाद अब यह शेयर बेहतरीन एंट्री प्वाइंट पर दिख रहा है।
सहज अग्रवाल का दूसरा पसंदीदा शेयर है भारती एयरटेल। इस स्टॉक में उनकी पोजीशनल बाइंग की सलाह है। इस शेयर पर जिओपॉलिटिकल दिक्कतों का असर नहीं होगा। स्टॉक में वैल्यू भी नजर आ रही है। इस स्टॉक में 1730 रुपए के आसपास मल्टीपल बॉटम बना है। अभी यह स्टॉक 1800-1810 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक में ऊपर की तरफ 2000 रुपए तक जाने की क्षमता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्राइवेट बैंक में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हमें ICICI बैंक पर ध्यान देना चाहिए। यह स्टॉक वेल प्लेस्ड दिख रहा है। अप्रैल के महीने में इस शेयर में अच्छी रैली देखने को मिली। उसके बाद इसमें पुलबैक आया। इसके बाद इसने एक मजबूत हायर बॉटम बनाया। फिलहाल इस स्टॉक में हायर बॉटम हायर टॉप का स्ट्रक्चर बरकरार है। अभी के लिए इसमें रिस्क रिवॉर्ड बहुत अच्छा लग रहा है। अभी यह शेयर 1270 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसमें 1215 रुपए का स्टॉप-लॉस लगा कर 1300 रुपए के इनिशियल टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी। अगर 1300 रुपए भी पार हो गया तो इसमें 1370-80 रुपए का लेवल भी देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।