Stock in Focus: 3 महीने में ही पैसे डबल, अब ₹214 करोड़ का निवेश और 26% होल्डिंग सेल से शेयर फोकस में

Stock in Focus: महज 3 महीने में निवेशकों का पैसा डबल करने वाली ग्रीन एनर्जी कंपनी अब अपनी सब्सिडरी में ₹214 करोड़ तगड़ा निवेश करने जा रही है तो साथ ही 26% हिस्सेदारी बेच भी रही है। ऐसे में इसका असर अब 25 नवंबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 2:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Clean Max के बोर्ड ने सब्सिडियरी क्लीन मैक्स गंगोत्री में ₹214.49 करोड़ तक के निवेश और इसमें 26% हिस्सेदारी गुजरात एल्कलीज एंड केमिकल्स को बेचने की मंजूरी दे दी है। (File Photo- Pexels)

Clean Max Share Price: बड़ी-बड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों को ग्रीन एनर्जी मुहैया कराने वाली क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपनी सब्सिडियरी क्लीन मैक्स गंगोत्री प्राइवेट लिमिटेड में ₹214.49 करोड़ का निवेश करेगी। साथ ही 26% हिस्सेदारी गुजरात एल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (GACL) को बेचेगी। बोर्ड से 23 नवंबर को इसके लिए मंजूरी भी मिल गई। कंपनी ने इसकी जानकारी आज 24 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी और चूंकि आज गुरुनानक जयंती पर इक्विटी मार्केट बंद है तो शेयरों पर इस ऐलान का असर कल 25 नवंबर को मार्केट खुलने पर दिख सकता है।

एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी 1.78% की बढ़त के साथ ₹1247.80 पर बंद हुआ था। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुए थे।

Clean Max का क्या है प्लान?


क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ने सब्सिडियरी क्लीन मैक्स गंगोत्री में ₹214.49 करोड़ तक के निवेश और इसमें 26% हिस्सेदारी गुजरात एल्कलीज एंड केमिकल्स को बेचने की मंजूरी दे दी है।

क्लीन मैक्स यह निवेश क्लीन मैक्स गंगोत्री के इक्विटी शेयरों को एक या एक से अधिक किश्तों में सब्सक्राइब के जरिए करेगी।

क्लीन मैक्स अपनी 26% हिस्सेदारी यानी 2,600 शेयर गुजरात एल्कलीज एंड केमिकल्स ₹26,000 में बेचेगी। यह काम 31 जनवरी, 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक गंगोत्री में क्लीन मैक्स की शेयरहोल्डिंग 74% पर बनी रहेगी। कंपनी यह निवेश गुजरात में विंड-सोलर हाइब्रिड और सोलर रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के डेवलपमेंट और ग्रोथ में करेगी।

क्लीन मैक्स गंगोत्री को रिन्यूएबल एनर्जी बनाने के लिए 18 सितंबर 2026 को बनाया गया था।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने शुरुआती झटके से उबरते हुए निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। इसके ₹3079.88 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹1053 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। हालांकि 2 मार्च 2026 को लिस्टिंग के दिन 9% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री के बाद टूटकर बीएसई पर यह ₹761.80 तक आ गया।

फीकी लिस्टिंग के बाद शेयर और कमजोर हुआ। कुछ ही दिनों में यह टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹728.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभला और ताबड़तोड़ रिकवरी करते हुए तीन ही महीने में 110.55% चढ़कर 24 जून 2026 को ₹1,532.80 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 18% से अधिक नीचे है लेकिन रिकॉर्ड निचले स्तर से अब भी यह 71% से अधिक अपसाइड है।

Nvidia की ताबड़तोड़ तेजी ने दिया शॉक! आखिर कैसे डूब गई 92% पूंजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।