Market Outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook : सेक्टर के हिसाब से देखें तो FMCG और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया, रियल्टी,एनर्जी,मेटल,ऑयल एंड गैस और PSU बैंक इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई
Market Outlook : SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23050-23000 के जोन में है
Market Outlook : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने दिन के दौरान हुई अधिकांश बढ़त गंवा दी और 10 जून के सेशन में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 64.42 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 73,983.18 पर और निफ्टी 27.15 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 23,214.95 पर बंद हुआ। लगभग 1383 शेयरों में बढ़त हुई,2653 शेयरों में गिरावट आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा,जिसमें निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1.5% और 1.3% की गिरावट आई। निफ्टी पर नेस्ले इंडिया,एक्सिस बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर और ICICI बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। जबकि कोल इंडिया,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,इंफोसिस,ONGC और एटरनल सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो FMCG और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया, रियल्टी,एनर्जी,मेटल,ऑयल एंड गैस और PSU बैंक इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई।
कोटक सिक्योरिटीज में हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 27 अंक गिरकर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स 64 अंक ऊपर रहा। सेक्टर की बात करें तो FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत चढ़ा,जबकि मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की गिरावट आई। टेक्निकल तौर पर इंट्राडे में तेजी के बाद बाजार को 23,425/74600 के पास रुकावट का सामना करना पड़ा और इसमें तेज गिरावट आई। दिन के हाई से बाजार 200/700 अंक से ज्यादा नीचे आया।
श्रीकांत चौहान का मानना है कि 23,350/74300 का स्तर तेजड़ियों के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर से नीचे ट्रेड करेगा, तब तक सेंटीमेंट कमजोर बने रहने की संभावना है। नीचे की तरफ बाजार 23,100/23,050/73600-73500 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है। दूसरी ओर 23,350/74300 के ऊपर जाने पर यह 23,425/74600 तक वापस आ सकता है। इसके बाद और तेजी आ सकती है,जिससे इंडेक्स 23,500/75000 तक पहुंच सकता है। इंट्राडे मार्केट का मिजाज उतार-चढ़ाव वाला और बिना किसी खास दिशा वाला है। इसलिए,डे ट्रेडर्स के लिए लेवल बेस्ड ट्रेडिंग सबसे अच्छी रणनीति होगी।
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बुधवार के सेशन में निफ्टी को 23,400–23,450 जोन के पास जबरदस्त बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। निफ्टी के लगातार'लोअर हाई'और'लोअर लो'बनाने की वजह से ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। इसके अलावा,इंडेक्स लगातार अपने 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। यह बताता है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड दबाव में है। जबकि, RSI 50 के निशान से नीचे है जो कमजोर मोमेंटम का संकेत है।
23,000–23,100 जोन के आसपास खरीदारी आ रही है। जबकि गिरते हुए शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस बन रहा है। इसलिए, किसी खास दिशा की उम्मीद करने के बजाय एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में ट्रेड करने का तरीका बेहतर रहेगा। निफ्टी के लिए अनुमानित ट्रेडिंग रेंज 23,000–23,550 है। इसमें 23,200 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। वहीं, 23,000–23,100 पोजीशनल सपोर्ट होगा और 23,450–23,550 अहम रेजिस्टेंस जोन होगा।
SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23050-23000 के जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के नीचे टिकता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह शॉर्ट टर्म में 22850 और फिर 22700 तक जा सकता है। ऊपर की तरफ, निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23350-23400 के जोन में है।
सुदीप शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई जिसके ऊपरी हिस्से में एक लंबी विक (wick) है। मज़बूत शुरुआत के बावजूद, सेकेंड हाफ में बिकवाली के दबाव के कारण इंडेक्स ने अपनी बढ़त का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया। यह ऊपरी लेवल पर रेजिस्टेंस और प्रॉफिट बुकिंग का संकेत है। इसके बावजूद,बैंक निफ्टी/निफ्टी रेश्यो लाइन अपने पिछले स्विंग हाई से ऊपर निकल गई है,जो बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले बैंकिंग शेयरों के बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।
आगे की बात करें तो बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 54700-54600 जोन में है। अगर यह लगातार इस जोन के नीचे बना रहता है तो बैंक निफ्टी में कमजोरी बढ़ सकती है और यह शॉर्ट टर्म में 54200 और फिर 53800 तक जा सकता है। ऊपर की तरफ,बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 55500-55600 जोन में है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।