Get App

Market Outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : सेक्टर के हिसाब से देखें तो FMCG और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया, रियल्टी,एनर्जी,मेटल,ऑयल एंड गैस और PSU बैंक इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 4:42 PM
Market Outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook : SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23050-23000 के जोन में है

Market Outlook : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने दिन के दौरान हुई अधिकांश बढ़त गंवा दी और 10 जून के सेशन में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 64.42 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 73,983.18 पर और निफ्टी 27.15 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 23,214.95 पर बंद हुआ। लगभग 1383 शेयरों में बढ़त हुई,2653 शेयरों में गिरावट आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा,जिसमें निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1.5% और 1.3% की गिरावट आई। निफ्टी पर नेस्ले इंडिया,एक्सिस बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर और ICICI बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। जबकि कोल इंडिया,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,इंफोसिस,ONGC और एटरनल सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो FMCG और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया, रियल्टी,एनर्जी,मेटल,ऑयल एंड गैस और PSU बैंक इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई।

कोटक सिक्योरिटीज में हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 27 अंक गिरकर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स 64 अंक ऊपर रहा। सेक्टर की बात करें तो FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत चढ़ा,जबकि मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की गिरावट आई। टेक्निकल तौर पर इंट्राडे में तेजी के बाद बाजार को 23,425/74600 के पास रुकावट का सामना करना पड़ा और इसमें तेज गिरावट आई। दिन के हाई से बाजार 200/700 अंक से ज्यादा नीचे आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें