Get App

Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : आज बैंक, फार्मा और आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी हल्की खरीदारी रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 10:02 PM
Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : कमजोर एशियाई और यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में आज एक सुस्त कारोबारी सत्र देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बाजार निगेटिव जोन में रहा

Market Outlook : 26 सितंबर का कारोबारी सत्र काफी उठापटक वाला रहा। कारोबार के अंत में बाजार सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 78.22 अंक या 0.12 फीसदी की कमजोरी लेकर 65,945.47 पर और निफ्टी 9.80 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19,664.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1791 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1756 शेयर गिरे हैं। जबकि 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी टॉप गेनर रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, सिप्ला, कोटक महिंद्रा बैंक और अदानी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर रहे।

अलग-अलग सेक्टर्स पर नजर डालें तो बैंक, फार्मा और आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी हल्की खरीदारी रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे टूट कर 83.23 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल के कारोबारी सत्र में ये 83.14 के स्तर पर बंद हुआ था।

27 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि कमजोर एशियाई और यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में आज एक सुस्त कारोबारी सत्र देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बाजार निगेटिव जोन में रहा। ट्रेडर्स ने अगले हफ्ते की आरबीआई पॉलिसी से पहले चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड जैसे बाहरी कारक भी मार्केट सेंटीमेंट को कमजोर करते दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें