Market outlook : यूएस फेड के फैसले के पहले सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 14 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आयशर मोटर्स और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि टीसीएस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो, पावर, फार्मा, कैपिटल गुड्स और रियल्टी 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि आईटी इंडेक्स 1 फीसदी नीचे बंद हुआ है

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 8:58 PM
Story continues below Advertisement
Market news : आज बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी।, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा आईटी, मेटल धातु और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली के बीच इंट्राडे में निफ्टी 20,769.50 के निचले स्तर पर पहुंच गया

Stock market : आज रात आने वाले एफओएमसी बैठक के नतीजे से पहले 13 दिसंबर को बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली। कारोबार के अंत में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 33.57 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 69,584.60 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 19.90 अंक या 0.10 फीसदी की तेजी लेकर 20,926.30 पर बंद हुआ है।

आज बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई थी।, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा आईटी, मेटल धातु और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली के बीच इंट्राडे में निफ्टी 20,769.50 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, पावर, रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में अंतिम घंटे की आई खरीदारी ने सारे नुकसानों की भरपाई कर दी और बाजार अंत में हल्की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।

एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आयशर मोटर्स और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि टीसीएस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो, पावर, फार्मा, कैपिटल गुड्स और रियल्टी 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि आईटी इंडेक्स 1 फीसदी नीचे बंद हुआ है।


छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इंफोसिस, टीसीएस और लॉरस लैब में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि आरईसी, पीएफसी और जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग बिल्ड-अप दिखा।

जानिए 14 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बुल्स ने निचले स्तरों से तेज रिकवरी के साथ वापसी की जिसके चलते निफ्टी 19.95 अंकों की बढ़त के साथ 20,926.35 पर बंद हुआ। पावर शेयरों का प्रदर्शन आज सबसे अच्छा रहा। निफ्टी ने आज लॉन्ग लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट पर ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये ट्रेंड बदलने का संकेत है। अब इंडेक्स के लिए नई रेंज 20,780-21,020 है।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, विश्लेषकों ने कहा करेक्शन 'हेल्दी'

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने कहा कि मौजूदा कंसोलीडेशन के दौर को जारी रखते हुए बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में अभी और कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है लेकिन ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव है। ट्रेडर्स को हेजिंग की रणनीति के साथ चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। आगे हमारे बाजारों पर अमेरिका से मिलने वाले संकेतों का असर देखने मिलेगा। ऐसे में अमेरिकी इवेंट्स पर नजरें बनाए रखने की सलाह होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।