Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 14 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today: ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बढ़ती रुचि के कारण चाइना के टेक्नोलॉजी शेयरों में उछाल देखने को मिला। जिससे एफआईआई अधिक आकर्षक रिटर्न की तलाश में हमारे बाजारों से निकलते दिखे। बाजार की नजर अब ट्रम्प-मोदी चर्चा के परिणामों पर लगी हुई है। अगर इस बातचीत में कोई भी ट्रेड या टैरिफ कन्सेशन मिलता है तो हमारे बाजारों में तेजी आएगी

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
आज के कारोबार में बाजार में उल्टे V आकार की हलचल देखने को मिली। इंडेक्स में शुरुआत में थोड़ी गिरावट रही लेकिन जल्द ही यह तेजी से 23,200 के स्तर को छूने के लिए ऊपर चढ़ गया

Stock Market : 13 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए और निफ्टी 23000 से ऊपर रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 76,138.97 पर और निफ्टी 13.85 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 23,031.40 पर बंद हुआ। लगभग 1781 शेयरों में तेजी आई, 2010 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टाटा स्टील,सन फार्मा,बजाज फाइनेंस,सिप्ला और बजाज फिनसर्व निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में रहे। जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, हीरो मोटोकॉर्प,अडानी पोर्ट्स,इंफोसिस और ओएनजीसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक में 0.3-1 फीसदी की गिरावट आई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू महंगाई के आंकड़ों में नरमी से प्रेरित होकर बाजार में शुरुआत में अच्छी तेजी देखने को मिली। लेकिन अनिश्चित ग्लोबल संकेतों और कमजोर कॉर्पोरेट नतीजों के चलते यह तेजी गुम हो गई। इसके अलावा, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बढ़ती रुचि के कारण चाइना के टेक्नोलॉजी शेयरों में उछाल देखने को मिला। जिससे एफआईआई अधिक आकर्षक रिटर्न की तलाश में हमारे बाजारों से निकलते दिखे। बाजार की नजर अब ट्रम्प-मोदी चर्चा के परिणामों पर लगी हुई है। अगर इस बातचीत में कोई भी ट्रेड या टैरिफ कन्सेशन मिलता है तो हमारे बाजारों में तेजी आएगी।


Pharma Stocks : अच्छे वैल्यूएशन और मजबूत फंडामेंटल वाले फार्मा शेयरों पर ही लगाएं दांव, तेजी से टूटे शेयरों से रहें दूर - गुरमीत चड्ढा

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में बाजार में उल्टे V आकार की हलचल देखने को मिली। इंडेक्स में शुरुआत में थोड़ी गिरावट रही लेकिन जल्द ही यह तेजी से 23,200 के स्तर को छूने के लिए ऊपर चढ़ गया। इस लेवल के पास सीमित दायरे में रहने के बाद,अचानक गिरावट आई। इस गिरावट में इंडेक्स ने अपनी सारी बढ़त और लाल निशान में आ गया। अंततः निफ्टी 13.85 अंकों की गिरावट के साथ 23,031.40 पर बंद हुआ। आज फार्मा और मेटल सेक्टर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया,जबकि आईटी और पीएसयू बैंक पिछड़ गए। मिडकैप ने अपनी बढ़त बरकरार रखी जबकि स्मॉलकैप लाल निशान में बंद हुआ।

डेली चार्ट पर,इंडेक्स ने लगातार डेजी कैंडलस्टिक (लॉन्ग लेग्ड डोजी और उसके बाद ग्रेवस्टोन डोजी) का फॉर्मेशन किया। ये अनिश्चितता का संकेत।अब निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 23,200 पर रेजिस्टेंस और 22,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ टूटने पर ही बाजार की दिशा साफ होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।