Pharma Stocks : अच्छे वैल्यूएशन और मजबूत फंडामेंटल वाले फार्मा शेयरों पर ही लगाएं दांव, तेजी से टूटे शेयरों से रहें दूर - गुरमीत चड्ढा

Pharma sector outlook : Q3 में सन फार्मा के स्पेशलिटी सेगमेंट पोर्टफोलियो के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में gRevlimid की बिक्री में कमी आई है। ल्यूपिन ने कहा है कि उसका मैनेजमेंट FY25 के लिए US ग्रोथ गाइडेंस की समीक्षा कर रहा है। कम्प्लेक्स जेनेरिक R&D निवेश की भी समीक्षा हो रही है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 3:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरमीत चड्ढा ने कहा कि जेनरिक और ब्रैंडेड फॉर्म्युलेशनों पर टैरिफ वॉर का बहुत असर पड़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में सनफर्मा और मैनकाइंड फॉर्मा के शेयर अच्छे लग रहे हैं।

फार्मा सेक्टर में एक्शन में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इसकी वजहों पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही के नतीजों के अलावा कुछ और फैक्टर भी हैं जो फार्मा शेयरों में एक्शन के लिए जिम्मेदार है। ट्रंप की तरफ से इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की धमकी से भी इस सेक्टर में हलचल है। API प्लेयर को डिमांड सुधरने की उम्मीद है। US में नए प्रोडक्ट लॉन्च से सिप्ला और ल्यूपिन को ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, सन फार्मा को स्पेशलिटी ड्रग पोर्टफोलियो सेल्स सुधरने की उम्मीद है। बायोकॉन की US में कई प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है।

अलग-अलग कंपनियों के प्रदर्शन और आगे के गाइडेंस पर नजर डालें तो Q3 में सन फार्मा के स्पेशलिटी सेगमेंट पोर्टफोलियो के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में gRevlimid की बिक्री में कमी आई है। ल्यूपिन ने कहा है कि उसका मैनेजमेंट FY25 के लिए US ग्रोथ गाइडेंस की समीक्षा कर रहा है। कम्प्लेक्स जेनेरिक R&D निवेश की भी समीक्षा हो रही है। तीसरी तिमाही में सिप्ला के मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है। Advair और gAbraxane लॉन्च 2HFY26 के लिए टल गया है। डॉ रेड्डीज की बात करें तो तीसरी तिमाही में gRevlimid के चलते US सेल्स पर असर पड़ा है। US में साल 2026 में Semaglutide के लॉन्च पर कंपनी की तरफ से सफाई नहीं आई है।

फार्मा शेयरों का प्रदर्शन


फार्मा शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो निफ्टी फार्मा इंडेक्स में इस साल 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, नैटको फार्मा के शेयर 28 फीसदी टूटे है। अल्केम में 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ग्लैंड फार्मा भी 16 फीसदी टूटा है। इस अवधि में अरबिंदो फार्मा और डॉ रेड्डीज दोनों 11 फीसदी टूटे हैं।

फार्मा सेक्टर आज जबरदस्त एक्शन में, ल्यूपिन और सुवेन जैसे नतीजों ने सुधारा पूरे सेक्टर का मूड

फार्मा सेक्टर के आउटलुक पर गुरमीत चड्ढा की राय

फार्मा सेक्टर के आउटलुक पर बात करते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि ल्यूपिन के नतीजे अच्छे रहे है। कंपनी में सालाना आधार पर 12 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी के यूएस बिजनेस में भी करीब 11 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ भी अच्छी रही है। मार्जिन भी बढ़ा है। कंपनी का आर&डी सेगमेंट भी अच्छा कर रहा है। यानी कंपनी का फ्यूचर पोर्टफोलियो भी अच्छा रहेगा। सन फार्मा के नतीजे भी अच्छे रहे हैं। तीसरी में कंपनी को लगभग 14000 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि जेनरिक और ब्रैंडेड फॉर्म्युलेशनों पर टैरिफ वॉर का बहुत असर पड़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में सनफर्मा और मैनकाइंड फॉर्मा के शेयर अच्छे लग रहे हैं। गुरमीत चड्ढा की राय है कि जिन फार्मा शेयरों में अर्निंग ग्रोथ की संभावना अच्छी है। जिनकी नियर टर्म संभावनाएं बेहतर हैं, वहां हमें ज्यादा फोकस करना चाहिए। इस बाजार में जिन शेयरों में स्टेबिलिटी दिखे,जिनका वैल्यूएशन अच्छा हो और जहां नियर टर्म संभावनाएं अच्छी हों वहीं दांव लगाएं। इस नजरिए से मैनकाइंड फॉर्मा,सनफार्मा, इप्का और सिप्ला के शेयर अच्छे लग रहे हैं। फार्मा में तेजी से गिरे शेयरों को खरीदनें से बचें। ये समय फॉलिंग नाइफ पकड़ने का नहीं है। सीडीएमओ से जुड़ी कंपनियां अच्छी नजर आ रही हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।