Get App

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में तेज बढ़त ने मार्केट सेंटीमेंट खराब कर दिया है। वोलैटिलिटी बढ़ने के साथ ही संभवतः आगे निफ्टी पर दबाव जारी रहेगा। दर में कटौती में देरी और महंगाई दर ऊंची बनी रहने की अनिश्चितता के बीच निवेशकों की तरफ से चुनिंदा शेयरों पर लॉन्ग टर्म के दांव लगाने के साथ सावधानी के साथ ट्रेड करने की संभावना दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 9:01 PM
Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बैंकिंग, आईटी, रियल्टी और ऑटो शेयरों में आई खरीदारी के कारण बाजार मिलाजुला बंद हुआ। तेल और गैस, बिजली,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी गिरावट के कारण बाजार आज दबाव में रहा

Market today : पीएसयू शेयरों में बिकवाली के बीच भारत के बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स लगभग 0.5 फीसदी ऊपर खुलने के बाद कारोबारी सत्र के अंत में सपाट बंद हुए हैं। आज सेंसेक्स 17.39 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 73,895.54 पर और निफ्टी 33.15 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 22,442.70 पर बंद हुआ है। लगभग 1,294 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,627 शेयरों में गिरावट आई और 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे, इनमें 2.1 फीसदी और 1.8 फी की बढ़त हासिल की। वहीं, गिरने वाले शेयरों में टाइटन कंपनी लिमिटेड 7.2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ये चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद 22 महीनों में सबसे तेज गिरावट है। एसबीआई को 2.9 फीसदी और एनटीपीसी को 2.31 फीसजी का नुकसान हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.76 फीसदी उछला। गिरने वालों में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.66 फीसदी गिरा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल और गैस में 2.55 फीसदी और 1.75 फीसदी की गिरावट आई।

7 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें