Market outlook : हफ्ते के पहले दिन सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 9 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market news : शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि दैनिक चार्ट पर निफ्टी को 24370 - 24500 के जोन से रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। ऑवरली चार्ट पर बोलिंगर बैंड संकुचन का संकेत दे रहे हैं और इसलिए हम अगले कुछ कारोबारी सत्रों में दायरे में कारोबार होता देख सकते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 7:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अपने रिकॉर्ड स्तरों के आसपास निफ्टी ने DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बना लिया है जो तेड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णायक स्थिति को दर्शाता है

Stock market : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। मेटल और फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। FMCG, PSE और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 79,960 पर बंद हुआ है। निफ्टी 3 अंक गिरकर 24,321 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 235 अंक गिरकर 52,426 पर बंद हुआ है। मिडकैप 201 अंक गिरकर 56,888 पर बंद हुआ है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़न वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी लाइफ, एचयूएल और विप्रो रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डिविस लैब्स, टाइटन कंपनी, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील रहे।

9 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि आज, निफ्टी इंडेक्स ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया और लगभग पूरी तरह सपाट बंद हुआ। हमें लगता है कि हेवीवेट स्टॉक में रोटेशनल खरीदारी के कारण निफ्टी इंडेक्स में टाइम करेक्श होगा, जिसमें अब तक सीमित गिरावट हुई है। हालांकि, चुनिंदा सेक्टर और थीम में खरीदारी के अवसर दिख रहे हैं। ट्रेडर्स को स्टॉक चयन में सावधानी बरतनी चाहिए और जोखिम प्रबंधन रणनीतियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि दैनिक चार्ट पर निफ्टी को 24370 - 24500 के जोन से रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। ऑवरली चार्ट पर बोलिंगर बैंड संकुचन का संकेत दे रहे हैं और इसलिए हम अगले कुछ कारोबारी सत्रों में दायरे में कारोबार होते देख सकते हैं।आगे निफ्टी हमें 24100 - 24400 की रेंज में कारोबार करता दिख सकता है।

बैंक निफ्टी में आज कंसोलीडेशन देखने को मिला। पिछले आठ से दस कारोबारी सत्रों के प्राइस एक्शन ने 52000 - 53500 की एक बड़ी रेंज बनाई है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में इसी रेंज के भीतर कंसोलीडेट होगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी दिन भर सीमित दायरे में रहा। बाजार सहभागियों में बाजार की दिशा तय करने की कोई जल्दी नहीं दिखी। निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,240 पर बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। तब तक ऐसा नहीं होता गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। ऊपरी स्तर पर रजिस्टेंस 24,375-24,400 के आसपास है। इस बाधा के पार हो जाने पर निफ्टी 24,600 की ओर बढ़ सकता है।

बिल्डरों की मनमानी से घर खरीदारों को मिलेगी राहत, सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट

प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना कि बाजार ने सप्ताह की शुरुआत 24,330 पर सुस्ती के साथ की। पूरे दिन निफ्टी छोटे दायरे में घूमता रहा। अंत में यह 3.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,320.55 पर बंद हुआ। अपने रिकॉर्ड स्तरों के आसपास निफ्टी ने DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बना लिया है जो तेड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णायक स्थिति को दर्शाता है। आदित्य का मानना ​​है कि आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गिरावट में निफ्टी के लिए 24,220 पर सपोर्ट रहेगा जबकि ऊपर की तरफ 24,400 पर तत्काल बाधा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।