Get App

Market outlook: आखिरी घंटे में हुई खरीदारी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 26 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार एक छोटे दायरे में घूमता दिख सकता है। कुल मिलाकर कहें तो निफ्टी अभी भी कंसोलीडेशन के मोड में है। इस कंसोलीडेशन की रेंज 18000 – 18400 होने की संभावना है। निफ्टी के लिए 18420 –18450 पर तत्काल रजिस्टेंस है। जबकि 18200 –18180 पर इसके लिए सपोर्ट दिख रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 25, 2023 पर 11:05 PM
Market outlook: आखिरी घंटे में हुई खरीदारी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 26 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook:निफ्टी में अहम सपोर्ट स्तर से खरीदारी आती दिख रही है और गिरावट में खरीदारी की जा रही है। ये तेजी का संकेत है

Stock market: एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में आई खरीदारी के दम भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 25 मई को बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। भारी वोलैटिलिटी वाले आज के कारोबारी सत्र में बाजार कल की गिरावट की कुछ भरपाई करता दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.84 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 61872.62 पर और निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.20 फीसदी बढ़कर 18321.20 के स्तर पर बंद हुआ है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। दिन चढ़ने के साथ ही गिरावट भी बढ़ती गई। लेकिन अंतिम कारोबारी घंटे में ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी लौटी जिसके चलते बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।

स्टॉक और सेक्टर

निफ्टी पर बजाज ऑटो, अडानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, आईटीसी और डिविस लेबोरेटरीज टॉप गेनर रहे। जबकि विप्रो, टाटा मोटर्स, यूपीएल, सन फार्मा और एचडीएफसी टॉप लूजरों में रहे। मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स में एक फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और पावर में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई है। आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी चढ़ा है।

26 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें