Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी रही है। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 16 जुलाई को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और भारती एयरटेल में देखने को मिली है। जबकि श्रीराम फाइनेंस, डॉ. रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है।
