Market Outlook : टैरिफ ट्रेड वार की गरमाहट से पिघला बाजार, जानें मंगलवार 4 फरवरी को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने मंगलवार 4 फरवरी के लिए निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें अहम सपोर्ट जोन 23250 - 23209 पर नजर आ रहा है। उम्मीद है कि इंडेक्स इस सपोर्ट जोन को बनाए रखेगा। ये अल्पावधि में 23820 - 24000 तक बढ़त सकता है। इसमें ऊपर की ओर तत्काल रेजिस्टेंस 23560 - 23630 पर दिख रहा है

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर अभी भी निफ्टी के रिबाउंड की संभावना है। अगर इसमें रिकवरी जारी रही तो बाजार 23,550 के आसपास पहुंच सकता है

Market Outlook : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। 3 फरवरी को निफ्टी 23,350 के आसपास गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट नजर आई। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एलएंडटी, ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हीरो मोटोकॉर्प और कोल इंडिया के शेयर में हुई। जबकि सबसे ज्यादा बढ़त बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी के शेयरों में नजर आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब प्रतिशत फीसदी गिरे। सेक्टोरल इंडेक्सेस में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्सेस गिरावट के साथ बंद हुए। कैपिटल गुड्स इंडेक्स 4 प्रतिशत नीचे, मेटल, ऑयल एंड गैस, बिजली, पीएसयू इंडेक्स 2-3 प्रतिशत नीचे रहे।

बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 319.22 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 77,186.74 पर बंद हुआ। निफ्टी 121.10 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 23,361.05 पर बंद हुआ। आज लगभग 1102 शेयर बढ़े और 2742 शेयर गिरे जबकि 163 शेयरों में कोई बदलाव नजर नहीं आया।

Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Mirae Asset Sharekhan के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई


मंगलवार 4 फरवरी को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया का मंगलवार के लिए बाजार पर नजरिया

जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी ने गिरावट के साथ शुरुआत की और उसके बाद दिन के दौरान कंसोलिडेट होकर 121 अंक नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी 22786 - 22632 से देखी गई तेजी को वापस लेने की प्रक्रिया में है। इसमें अहम सपोर्ट जोन 23250 - 23209 पर नजर आ रहा है। ये 20-डे एवरेज और 50% Fibonacci रिट्रेसमेंट स्तर के साथ मेल खा रहा है। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि इंडेक्स इस सपोर्ट जोन को बनाए रखेगा। ये अल्पावधि नजरिये से 23820 - 24000 तक अपनी बढ़त फिर से शुरू करेगा। इसमें ऊपर की ओर तत्काल रेजिस्टेंस 23560 - 23630 पर दिख रहा है।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का मंगलवार के लिए बाजार पर नजरिया

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर ने कहा कि टैरिफ-संबंधित ट्रेड वार के कारण भारतीय शेयर बाजार को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धीमी शुरुआत के बाद बाजार संभला लेकिन अंत में 121.10 अंकों की गिरावट के साथ 23,361.05 पर बंद हुआ। एनबीएफसी, आईटी और कुछ ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि ऊर्जा सेक्टर को बड़ा झटका लगा। मेटल सेक्टर में 1.5% से अधिक की गिरावट आई। इससे यह सबसे कमजोर प्रदर्शन करने सेक्टर्स में से एक बन गया। ब्रॉडर मार्केट में असमानता देखी गई, जहां मिडकैप में उल्लेखनीय रिकवरी देखने को मिली। जबकि स्मॉलकैप निचले स्तरों पर बंद हुए। पॉजिटिव रुख पर बाजार को 21DMA यानी 23,280 का सपोर्ट मिला। इससे पता चलता कि अभी भी निफ्टी के रिबाउंड की संभावना है। अगर इसमें रिकवरी जारी रही तो बाजार 23,550 के आसपास पहुंच सकता है।

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का मंगलवार के लिए बाजार पर नजरिया

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे ने कहा कि ट्रम्प द्वारा चीन, मैक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक इक्विटी बाजारों में मंदी दिखी। इसका भारतीय बेंचमार्क पर निगेटिव प्रभाव पड़ा। जिससे निवेशकों में निराशा फैल गई। मजबूत मंदी की लहर ने मिड और स्मॉल-कैप शेयरों और कंजम्पशन से संबंधित एफएमसीजी और ऑटोमोबाइल शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी। टैरिफ वार की वजह से आई गिरावट में घबराहट भरी बिकवाली शुरू हो सकती है। इसके अलावा रुपये में तेज गिरावट से भी चिंता बढ़ गई है। लिहाजा विदेशी निवेशकों द्वारा सेलिंग ट्रेंड को पलटने की संभावना नहीं है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।